बॉलीवुड

शाहिद कपूर भी निकले जासूस? ‘कॉकटेल 2’ के एक सीन में दिखा ‘धुरंधर’ जैसा संयोग, लोग बनाने लगे मीम्स

Cocktail 2-Dhurandhar Coincidence: शाहिद कपूर की कॉकटेल 2 में हाल ही में रणवीर सिंह की धुरंधर के साथ एक संयोग देखने को मिला। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
2 min read
• •
Jun 22, 2026
Cocktail 2-Dhurandhar Coincidence
Cocktail 2-Dhurandhar Coincidence (सोर्स- @ eattripclick)

Cocktail 2-Dhurandhar Coincidence: फिल्मों की दुनिया में कई बार ऐसी छोटी-छोटी बातें भी चर्चा का विषय बन जाती हैं, जिनके बारे में शायद मेकर्स ने कभी सोचा भी नहीं होता। इन दिनों कुछ ऐसा ही शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ के साथ देखने को मिल रहा है। फिल्म रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान भी किया है और खूब हंसाया भी है। वजह है मुंबई की एक सड़क, जिसने अचानक रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की यादें ताजा कर दी हैं।

कॉकटेल 2 के सीन में धुरंधर का संयोग

दरअसल, दर्शकों ने गौर किया कि ‘कॉकटेल 2’ के एक सीन में वही सड़क दिखाई दे रही है, जहां ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के किरदार हमजा और अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत के बीच जबरदस्त एक्शन सीन फिल्माया गया था। बस फिर क्या था, इंटरनेट की दुनिया में मीम्स की बाढ़ आ गई और लोगों ने दोनों फिल्मों के बीच मजेदार कनेक्शन निकालना शुरू कर दिया।

'कहीं शाहिद कपूर भी तो जासूस नहीं?'

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना है कि ‘धुरंधर’ ने दर्शकों को इतनी बारीक चीजें नोटिस करने की आदत डाल दी है कि अब लोग दूसरी फिल्मों में भी हर छोटी डिटेल खोजने लगे हैं। कुछ लोगों ने इसे पीक डिटेलिंग का नाम दिया तो कुछ ने मजाक में कहना शुरू कर दिया कि अगर वही सड़क है तो क्या शाहिद कपूर भी किसी सीक्रेट मिशन का हिस्सा हैं?

एक यूजर ने लिखा कि अब हर फिल्म में लोग ‘धुरंधर’ वाली डिटेल तलाशने निकल पड़ते हैं। वहीं एक दूसरे यूजर का कहना था कि आदित्य धर की डिटेलिंग ने दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ा दी हैं। कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा कि ‘धुरंधर’ ने अब बाकी फिल्मों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।

पहले भी कई फिल्मों में नजर आ चुकी सड़क

हालांकि सच्चाई ये है कि मुंबई की ये सड़क पहले भी कई फिल्मों और टीवी शोज में दिखाई दे चुकी है। लेकिन ‘धुरंधर’ के दमदार एक्शन सीक्वेंस ने दर्शकों के दिमाग पर इतनी गहरी छाप छोड़ी कि जैसे ही वही लोकेशन ‘कॉकटेल 2’ में नजर आई, लोगों ने तुरंत उसे पहचान लिया।

Updated on:
22 Jun 2026 09:51 am
Published on:
22 Jun 2026 09:51 am
Also Read
View All
‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा

‘मैं अब थक चुका हूं’, पर्दे पर सबसे बड़े रेड फ्लैग कहलाने से परेशान हुए विजय वर्मा, बोले- कुछ अलग करना है