बॉलीवुड

CONFIRM: ऋतिक ही बनेंगे सुपर 30 के आनंद कुमार, निभाएंगे गरीब बच्चों के IIT मैथ्स टीचर का किरदार…

CONFIRM: ऋतिक ही बनेंगे सुपर 30 के आनंद कुमार, निभाएंगे गरीब बच्चों के IIT मैथ्स टीचर का किरदार...
2 min read
• •
Updated: 25 Sep 2017, 12:39 PM IST
anand kumar and hrithik roshan
anand kumar and hrithik roshan

कई दिनों से खबरें आ रही थी की एक्टर ऋतिक रोशन सुपर 30 फिल्म में काम करने वाले हैं। लेकिन फिर कहा जा रहा था की उन्होंने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया है इसलिए फिल्म में अब ऋतिक रोशन की जगह अक्षय कुमार काम करेंगे। लेकिन बता दें अब तय हो चुका है की सुपर 30 फिल्म में ऋतिक ही आनंद कुमार का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस खबर की सूचना खुद ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने ट्वीट कर बताया की,-

बता दें इस फिल्म का निर्देशन डायरेक्टर विकास बहल कर रहे हैं। फिल्म के बारे में जब आनंद कुमार से पूछा गया तो उन्होंने बताया की,-मैं बहुत खुश हूं कि फिल्म में ऋतिक मेरा किरदार निभाएंगे। वह मेरे किरदार के लिए सबसे अच्छे रहेंगे. वह अपने काम के प्रति समर्पित हैं और अपनी बहुमुखी प्रतिभाओं के कारण वह लोगों के लिए इंस्पायरिंग भी हैं। मुझे लगता है कि वह बड़े पर्दे पर मेरे जीवन से जुड़ी भावनात्मक गहराई लेकर आएंगे। मैं ऋतिक को आनंद कुमार के रूप में देखने के लिए काफी उत्साहित हूं।

साथ ही आनंद ने निर्देशक विकास बहल के बारे में बताते हुए कहा की,- मुझे विकास पर पूरा भरोसा है कि वह मेरे बारे में एक भावनात्म फिल्म बनाएंगे और दिखाएंगे कि मैंने कितने प्रयास किए हैं।

कहना गलत नहीं होगा की इन दिनों ऋतिका का करियर ग्राफ कुछ ठीक नहीं चल रहा। कुछ वक्त पहले ही उनकी फिल्म काबिल बॅाक्स ऑफिस पर रिलीज हुई लेकिन वे बड़े पर्दे पर कुछ खास कामयाबी हासिल नहीं कर पाई। उम्मीद करते है की ऋतिक की फिल्म सुपर ३० बॅाक्स ऑफिस पर उनकी खोई हुई पहचान वापस लाने में कामयाबी हासिल करे। वैसे भी ऋतिक हमेशा ही अपनी फ्लॅाप फिल्मों के बाद एक सुपरहिट फिल्म से कमबैक कर ही लेते हैं।

Published on: