
akshay kumar and twinkle khanna
जैसा की हम सब जानते हैं आज की तारीख में अगर कोई बॅालीवुड का सबसे सक्सेफुल कपल है तो वो है अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना का जोड़ा। वे हर तरह से अपनी शादी को निभा रहे हैं। दोनों ने हर मोड़ पर एक दूसरे का साथ दिया है। अगर अक्षय कुमार की बात की जाए तो वे कभी अपने काम के साथ कॅाम्प्रोमाइज नहीं करते लेकिन जब बात फैमिली की हो तो वे सबकुछ छोड़ पूरी तरह फैमिली में इन्वाल्व होने से भी पीछे नहीं हटते। वहीं ट्विंकल खन्ना भी अपने काम में काफी सहज और जटिल हैं। वे फैमिली के साथ साथ कैसे अपना काम कर लेती हैं आप सोच भी नहीं सकते। इन कुछ सालों में यकीनन ट्विंकल एक उम्दा राइटर के रूप में उभरकर सामने आईं हैं। बता दें ट्विंकल खन्ना राइटर बनने के बाद अब अक्षय कुमार की फिल्म पैडमेन में बतौर प्रड्यूसर काम करने वाली हैं।
हाल में पीटीआई के इंटरव्यू को दौरान अक्षय कुमार से पूछा गया की उनकी पत्नी जो की बेहतरीन राइटर हैं और अब फिल्म पैडमन में प्रोड्यूसर भी बन रही हैं, क्या वो कभी कॉमेडी फिल्म लिखेंगी? इस पर अक्षय ने कहा,- वो सबकुछ आराम से करेंगी। वो मुझसे पूरी तरह ओपोजिट हैं! वो मेरी तरह नहीं है जो साल में 4 फिल्में कर ले। जिस तरह से वो फिलहाल फिल्मों से जुड़ी हैं, वह इसे बहुत एन्जॉय कर रही हैं।
तो कहा जा सकता है की ये जोड़ी खरगोश और कछुए की जोड़ी है। जहां एक ओर अक्षय कुमार को अपने काम में रुकना या थकना पसंद नहीं हैं वहीं ट्विंकल काम को धीमी गति से सोच समझकर करना पसंद करती हैं।
अगर अक्षय कुमार के करियर की बात की जाए तो हाल में अपने जन्मदिन पर अक्की ने अपनी अगली फिल्म का आगाज किया। इस शुभ दिन पर अक्षय ने अपनी आने वाली फिल्म गोल्ड का फर्स्ट लुक रिलीज किया।
फिल्म गोल्ड के इस पोस्टर को अक्षय ने अपने ट्विटर अकाउंट पर डाला। ट्वीट में अक्षय ने लिखा है कि हर रात के बाद सुबह आती है लेकिन आपके प्यार की वजह से मेरी जिंदगी सुनहरी हो गई है। मेरी उम्र गोल्ड में तब्दील हो रही है और इसके साथ ही पेश है मेरी फिल्म का पोस्टर जो मेरे दिल के बहुत करीब है।
फिल्म गोल्ड निर्देशक रीमा कागती के निर्देशन में बनने वाली है। सबसे ज्यादा खुशी की बात ये है की इस फिल्म से मशहूर टीवी एक्ट्रेस मोनी रॅाय बॅालीवुड इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रखने जा रही हैं।
इस फिल्म की कहानी आजाद भारत के सबसे पहले ओलम्पिक गोल्ड पर आधारित है जिसे भारत ने साल 1948 के ओलम्पिक खेलों के दौरान जीता था। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस फिल्म को अगले 15 अगस्त के दिन रिलीज किया जाएगा।
इसके अलावा इन दिनों अक्षय अपनी आने वाली फिल्म पैडमेन की शूटिंग में व्यस्त हैं। साथ ही वे जल्द ही रजनीकांत की फिल्म 2.0 में भी एक अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म 2.0 का ट्रेलर इसी दिसंबर के रिलीज किया जाएगा।
Updated on:
25 Sep 2017, 11:02 AM IST
Published on:
25 Sep 2017, 9:54 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.