बॉलीवुड

बीजेपी के बाद कांग्रेस ने जताया ‘केदारनाथ’ फिल्म पर विरोध, कहा- ये गंदे सीन हटाओ

कांग्रेस पार्टी का कहना है कि ये फिल्म हिंदु धर्म के फॉलोअर्स को भटकाने का काम कर रही है। इस फिल्म में कुछ ऐसे सीन्स हैं जिन्हें तत्काल प्रभाव से हटाया जाए।
2 min read
Nov 15, 2018
congress leader objection on film kedarnath kissing scene bjp ban
congress leader objection on film kedarnath kissing scene bjp ban

‘पद्मावत’ और ‘मणिकर्णिका’ के बाद अब केदारनाथ फिल्म को लेकर जमकर विरोध हो रहा है। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान स्टारर फिल्म ‘केदारनाथ’ लव जिहाद जैसे मामलों में फंसती जा रही है। हाल में बिजेपी के नेता ने फिल्म पर रोक लगाने की मांग की थी। अब इस लिस्ट में कांग्रेस पार्टी भी शामिल हो गई है। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि ये फिल्म हिंदु धर्म के फॉलोअर्स को भटकाने का काम कर रही है। इस फिल्म में कुछ ऐसे सीन्स हैं जिन्हें तत्काल प्रभाव से हटाया जाए।

फिल्म के कुछ सीन्स को लेकर कांग्रेस पार्टी विरोध जता रही है। उनका कहना है कि फिल्म में किसिंग सीन दोनों सितारों के बीच दिखाया गया है और ऐसा करके फिल्म निर्माता लोगों की भावनाओं के साथ खेल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि निर्माताओं को लोगों की भावनाओं से नहीं खेलना चाहिए। ये उनके लिए एक वार्निंग है। हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बोर्ड को इस समस्या के समाधान के लिए खत लिखेंगे।

इसके अलावा शनिवार को बीजेपी के एक नेता ने फिल्म पर बैन लगाने की मांग की थी और कहा था कि ये फिल्म लव-जिहाद को प्रमोट करती है। बता दें कि सारा अली खान की ये डेब्यू फिल्म 7 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

Published on:
15 Nov 2018 12:09 pm
Also Read
View All
सुनीता आहूजा संग विवाद के बीच गोविंदा का बड़ा बयान, बोले- बहुत सी बातें लिखी गईं, माई से प्रार्थना है कि सब साफ हो

ईशा रिखी ने तलाक के बाद बताया क्यों छुपाकर रखी थी बादशाह संग शादी की खबर? बोलीं- मैं तमाशा नहीं बनना चाहती थी

बादशाह संग तलाक के 5 दिन बाद ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी, शादी टूटने पर बोलीं- मुझे धोखा महसूस हुआ

‘मेरी बेटियों का कोई धर्म नहीं’ अभिनेता अमीन हाजी ने अपनी लव स्टोरी पर किया खुलासा, बोले- दोस्तों ने दी थी चेतावनी

‘अनुभव अच्छा था’ कम उम्र के लड़के से प्यार पर डिंपल कपाड़िया ने कही दिल की बात, सुनाया ‘दिल चाहता है’ का किस्सा