बॉलीवुड

जावेद अख्तर मानहानि मामले में कंगना रनौत को मिली जमानत

जावेद अख्तर मानहानि केस में बीते गुरुवार सुनवाई हुई। जिसमें अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने एक्ट्रेस कंगना रनौत को जमानत दे दी है।
3 min read
• •
Updated: 26 Mar 2021, 8:33 AM IST
Court Grants Kangana Ranaut Bail In Javed Akhtar Defamation Case
Court Grants Kangana Ranaut Bail In Javed Akhtar Defamation Case

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) अपने बेबाक अंदाज की वजह से खूब सुर्खियां बंटोरती हैं। वह बिना किसी से डरे अपनी बात कहती हैं और लिखती हैं। शायद यही वजह है कि इन्हीं वजह है कि जिसकी वजह से उनकी परेशानी भी बढ़ जाती हैं। कंगना पर इस वक्त एक नहीं बल्कि कई केस दर्ज हैं। जिसमें से एक है मशहूर गीतकार जावेद अख्तर का मानहानि केस। जी हां, कुछ समय पहले कंगना ने जावेद अख्तर पर ट्वीट करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद जावेद अख्तर ने उनकी छवि को खराब करने के चलते कंगना के खिलाफ केस फाइल किया था। इस मामले में बीते दिन यानी कि गुरुवार को सुनवाई हुई। जिसमें कंगना के बड़ी राहत मिली।

कोर्ट का फैसला

जावेद अख्तर मानहानि मामले में सुनवाई करते हुए बीते दिन कोर्ट ने कंगना को जमानत दे दी है। इस केस में कंगना के खिलाफ वारंट जारी हुआ था। जिसे रद्द करवाने के लिए कंगना ने कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया था। इस दौरान कंगना द्वारा जमानत की याचिकादायर पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने एक्ट्रेस के हक में फैसला सुनाया।

कंगना पर जावेद अख्तर के आरोप

जावेद अख्तर ने कंगना के ऊपर आरोप लगाया है कि उन्होंने टीवी इंटरव्यू में कथित रूप से निराधार बातें कही हैं। कंगना के खिलाफ जावेद अख्तर ने साल 2020 नवंबर में अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष आपराधिक शिकायत दर्ज की थी। जावेद अख्तर ने इस बात का भी दावा किया है कि कंगना ने अपने इंटरव्यू में अभिनेता दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से जो भी इंटरव्यू दिए हैं। उसमें उन्होंने बॉलीवुड में गुटबाजी के बारें में बात करते हुए उनका नाम भी लिया है। साथ ही एक्टर ऋतिक रोशन से भी माफी मगवाने की बात भी पूरी तरह से निराधार है।

कोर्ट पहुंची कंगना रनौत की बहन

कंगना रनौत के खिलाफ इस वक्त मुंबई में तीन केस चल रहे हैं। जिसमें से सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर उनकी बहन रंगोली चंदेल का नाम भी इसमें शामिल है। ऐसे में महीने के शुरूआत में रंगोली भी कोर्ट पहुंची थीं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए अपील की थी कि उन्हें शिवसेना से जान का खतरा है। इसलिए वह अपील करती हैं कि उनका केस हिमाचल ट्रांसफर कर दिया जाए।

चौथी बार मिला नेशनल अवॉर्ड

आपको बताते चलें कि इस बार कंगना रनौत के लिए उनका जन्मदिन बेहद ही रहा। एक्ट्रेस ने एक बार फिर नेशनल अवॉर्ड पर कब्जा किया। कंगना को फिल्म मणिकार्णिका और पंगा के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। इसी के साथ एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही कंगना फिल्म 'थलाइवी' में नज़र आएंगी। फिल्म का ट्रेलर भी कंगना के जन्मदिन यानी कि 23 मार्च को रिलीज़ हुआ था।

Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव