
नई दिल्ली। ये तो हम सभी जानते है कि हमारा सिनेमा जगत किसी महान योद्धा से लेकर भारत की शान बनाए रखने वालों पर बयोपिक फिल्म बनाकर लोगों को उनके बारे में बताने की कोशिश करता रहता है। जैसे कि अभी हाल ही में भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान और खिलाड़ी एमएस धोनी (MS Dhoni)के उपर फिल्म बनी थी। जिसे हर किसी ने काफी पसंद किया। धोनी ने अपने बढ़िया खेल और कप्तानी से सभी का दिल जीता है। भारतीय क्रिकेट के कप्तान का इस बायोपिक के रिलीज के बाद से क्रिकेट फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड के स्टार्स भी उनके प्यारे बन गए हैं. क्रिकटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक एमएस धोनी(MS Dhoni): द अनटोल्ड स्टोरी ने ना सिर्फ हमें धोनी के स्ट्रगल के बारे में बताया बल्कि उस साल की सबसे बड़ी हिट भी साबित हुई थी।
लेकिन क्या आप इस बात को जानते है कि एमएस धोनी(MS Dhoni) ने खुद बॉलीवुड की एक फिल्म में कैमियो भी किया हुआ है? नहीं,हम उनकी बायोपिक फिल्म के बारे में बात नहीं कर रहे हैं। बल्कि हम उस फिल्म की बात कर रहे हैं, जिसमें जॉन अब्राहम मुख्य किरदार में थे। जॉन अब्राहम की इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया था।
इस फिल्म की कहानी में एक लड़का भारतीय क्रिकेटर बनने की इच्छा रखता है लेकिन सिक्योरिटी कारणों की वजह से जेल पहुंच जाता है। फिल्म में जॉन अब्राहम (John Abraham) के साथ श्रेयस तलपड़े भी थे। अगर आपको अभी भी याद नहीं आया तो बता दें कि वो फिल्म हुक या क्रूक थी।
एमएस धोनी ने किया था फिल्म में कैमियो
इस फिल्म की चर्चा उस समय काफी हुई थी। जॉन अब्राहम(John Abraham), श्रेयस तलपड़े, के के मेनन और जेनिलिया डीसूजा थे। ये फिल्म 2010 में बनने वाली थी, लेकिन आज तक कभी रिलीज नहीं हुई। शूटिंग में डिले और बाकी दिक्कतों के चलते ये फिल्म कभी पूरी ही नहीं हुई। इस फिल्म में एमएस धोनी ने कैमियो किया था।