बॉलीवुड

Katrina Kaif का लुक देख बेकाबू हुए फैंस… फिर स्टाफ ने की धक्कामुक्की, वीडियो वायरल

Katrina Kaif Video: कैटरीना कैफ का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसी दौरान ने कैटरीना के सिक्योरिटी गार्ड ने फैंस को धक्का मारके साइड किया।

2 min read
Jul 07, 2023
crowd gathered to take selfie with Katrina Kaif at mumbai airport
कैटरीना कैफ

Katrina Kaif Airport Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस कैटरीना कैफ अक्सर सुर्खियां में बनी हुई रहती हैं। इन दिनों अपकमिंग फिल्म में बिजी हैं। एक्ट्रेस जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म टाइगर 3 में नजर आने वाली हैं। कैटरीना वेकेशन मनाने के लिए न्यूयॉर्क गई हुईं थीं। कैटरीना शुक्रवार की सुबह न्यूयॉर्क से मुंबई लौटी हैं। इसी दौरान कैटरीना के साथ सेल्फी लेने के लिए फैंस की भीड़ इकट्ठा हो गई।

कैटरीना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं
कैटरीना को चारों तरफ से इस तरह से घेर लिया गया कि उनका निकलना मुश्किल हो रहा था। ऐसे में कैटरीना के सिक्योरिटी गार्ड ने फैंस को धक्का मारके साइड किया ताकि एक्ट्रेस आगे जा सकें। इसका वीडियो आप देख सकते हैं। इतना ही नहीं उनकी एयरपोर्ट से वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

जब एक्ट्रेस कैटरीना कैफ एयरपोर्ट पर पहुंची, तब फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए एक्साइटेड हो हो गए थे। उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उनके चारों ओर भीड़ इकट्ठी हो गई। जिसके बाद सिक्योरिटी गार्ड ने फैंस को धक्का मारके साइड किया।

कैटरीना कैफ का एयरपोर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में कैटरीना डेनिम के साथ ब्राउन शीर टॉप पहने हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने इसके साथ शेड्स लगाए हुए हैं। कैजुअल आउटफिट में उनका लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

यह भी पढ़ें: प्रभास ने शाहरुख खान की 'पठान’ को पछाड़ा, जानिए कितने करोड़ की बिजनेस

वेकेशन से लौंटी हैं कैटरीना
कैटरीना कैफ पति विक्की कौशल के साथ छुट्टियां मनाने के लिए न्यूयॉर्क गई हुई थीं। कुछ दिन पहले विक्की और कैटरीना की फैन के साथ एक तस्वीर वायरल हुई थी। जिसमें दोनों कैजुअल लुक में फैन के साथ पोज देते नजर आ रहे थे. ये फोटो फैन पेज ने शेयर की थी।

Updated on:
07 Jul 2023 04:49 pm
Published on:
07 Jul 2023 04:48 pm