आदिपुरुष की बहुत आलोचना हुई
फिल्म में प्रभास श्रीराम, कृति सेनन सीता और सैफ अली खान ने रावण का किरदार निभाया। ओम राउत निर्देशित ये फिल्म तब से विवादों में घिरी हुई है, जब से इसका पहला ट्रेलर ऑनलाइन जारी किया गया था। सिल्वर स्क्रीन पर हिट होने के बाद भी, फिल्म को नकारात्मक समीक्षा मिली और भारतीय महाकाव्य 'रामायण' के गलत रूपांतरण के लिए इसकी आलोचना हुई।