बॉलीवुड

Daas Dev Movie Review: रोमांस-थ्रिलर का डबल डोज है फिल्म, बस यहां हो गई चूक…

सुधीर मिश्रा के निर्देशन में बनी फिल्म 'दासदेव' देवदास का मॉर्डन वर्जन है।
2 min read
• •
Updated: 27 Apr 2018, 12:45 PM IST
daas dev
daas dev

फिल्मः दास देव

डायरेक्टरः सुधीर मिश्रा
स्टारकास्टः राहुल भट्ट, ऋचा चड्डा और आदिति राव हैदरी
मूवी टाइप: रोमांटिक-राजनीतिक- थ्रिलर
अवधि:1 घंटा 51 मिनट
रेटिंगः 2.5 स्टार

इस हफ्ते सिनेमाघरों में सुधीर मिश्रा की फिल्म 'दासदेव' रिलीज हो चुकी है। फिल्म का जोनर रोमांटिक-राजनीतिक थ्रिलर है। मूवी में राहुल भट्ट, सौरभ शुक्ला, ऋचा चड्ढा और अदिति राव हैदरी जैसे सितारों से सजी हुई है। सुधीर मिश्रा के निर्देशन में बनी फिल्म 'दासदेव' देवदास का मॉर्डन वर्जन है। सुधीर मिश्रा इसके पहले ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ और ‘चमेली’ जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं।सुधीर की कहानी में राजनीति का प्रयोग देखने को मिलता है। फिल्म में बोल्ड डायलॉग के साथ ही बोल्ड सीन्स भी हैं।

कहानी
फिल्म में देव-पारो-चांदनी के लव ट्रायंगल को दिखाया गया है।राहुल भट्ट फिल्म में 'देव' के किरदार में नजर आ रहे हैं, तो वहीं अदिति राव हैदरी ने 'चांदनी' का रोल अदा किया है।ऋचा चड्डा ने ‘पारो’ का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश की है।फिल्म में पारो यानी की ऋचा देव (राहुल) की बीवी बनने की ख्वाहिश रखती हैं और इस बात को खुद वह देव से साझा करती हैं।दास-देव में देव अपने परिवार की विरासत यानी राजनीति को संभालता है। इस दौरान उसे अपनी पहचान बनाने के लिए कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वहीं, दो लड़कियों के बीच की लव स्टोरी के कारण देव परेशान रहता है। फिल्म थ्रिलर और रोमांस से भरपूर है।

एक्टिंग
अभिनय की बात करें, तो राहुल भट्ट ने देव के किरदार की विषमताओं के साथ न्याय करने की पूरी कोशिश की है। रिचा चड्डा और अदिति राव ने अपनी भूमिकाओं को अपने सामर्थ्य से जिया है। ऋचा, पारो की भूमिका में और अदिति चांदनी की भूमिकाओं को बखूबी निभाया है। मिस लवली के बाद अनिल जॉर्ज एक बार फिर दमदार किरदार में दिखे हैं। सौरव शुक्ला, विनीत सिंह, दीपराज राणा, दलीप ताहिल जैसे सभी कलाकारों ने अपने किरदारों में जान डालकर कहानी को विश्वसनीय बनाया है।

निर्देशन
सुधीर मिश्रा हमेशा से अपने कुछ हटकर विषयों के लिए जाने जाते हैं। डार्क और इंटेंस सिनेमा उनकी खासियत रही है और 'दास देव' में भी उन्होंने इसे नहीं छोड़ा है। उन्होंने शरत चंद्र की देवदास के तीन मुख्य पात्रों देव, पारो और चांदनी को लेकर उसमें शेक्सपियर का ट्रेजिक, ग्रे और विश्वाघाती रंग मिलाया है। यही वजह है कि एक के बाद एक करके कहानी की कई परतें खुलती जाती हैं।यहीं सुधीर चूक कर बैठे।दरअसल कहानी को और ज्यादा विस्तार देने के चक्कर उन्होंने इसे इतना ज्यादा फैला दिया कि कई जगहों पर यह अपनी पकड़ खो देती है।

संगीत
कई संगीतकारों की मौजूदगी में 'रंगदारी', 'सहमी है धड़कन' जैसे गाने अच्छे बने हैं। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर दमदार है।

देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म कितना कमाल दिखा पाती है।

Published on:
Also Read
View All
‘पूरी रात रोता, बाथरूम में छुपता था’, राखी सावंत के थप्पड़ मारने के बाद बुरा हो गया था अभिषेक अवस्थी का हाल, 15 साल बाद खोले राज

‘मुझे नहीं लगता उसने एक्टिंग की, भगवान ने उसके जरिए अभिनय किया’, सीता के रोल पर साईं पल्लवी के दादा का रिएक्शन वायरल

‘क्या यह बीमार था, इसे क्यों काटा?…’ मुंबई में पेड़ काटने पर सोनी राजदान ने निकाली भड़ास तो पूजा रूपारेल रोती हुईं आई नजर

रणबीर कपूर संग ‘असमान शादी’ की अटकलों पर भड़कीं आलिया भट्ट, ट्रोल्स को दिया जवाब, बोलीं- ऐसी धारणा आपत्तिजनक है

Kalli Kheti Review: ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म थोड़ी हटकर है, जैकी श्रॉफ साबित हुए ‘तुरुप का इक्का’