बॉलीवुड

दीपिका को नहीं हॉलीवुड की चाह, केवल अच्छे कंटेंट पर करती हैं काम

दीपिका को नहीं हॉलीवुड की चाह, केवल अच्छे कंटेंट पर करती हैं काम
2 min read
• •
Mar 01, 2020
दीपिका को नहीं हॉलीवुड की चाह, केवल अच्छे कंटेंट पर करती हैं काम
दीपिका को नहीं हॉलीवुड की चाह, केवल अच्छे कंटेंट पर करती हैं काम

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। बॉलीवुड के साथ उन्होंने हॉलीवुड फिल्म 'ट्रिपल एक्स: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज' में विन डीजल के साथ अभिनय किया था। पिछले काफी से समय से उनके प्रशंसक यह जानने को उत्सुक हैं कि अब उनका अगला प्रोजेक्ट कौनसा होगा। हाल ही दीपिका ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि मुझे नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर काम करने में कोई दिक्कत नहीं। बर्शते मुझे फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आनी चाहिए।

सिर्फ अच्छे कंटेंट की तलाश
दीपिका ने कहा ,'चाहे फिल्म बॉलीवुड हो या हॉलीवुड मैं महज अपनी कला प्रस्तुत करने के माध्यम से देखती हूं। यदि भारत के बाहर मुझे ऐसा करने का अवसर मिलता है तो ये मेरे लिए खुशी की बात होगी। हॉलीवुड ही नहीं बल्कि अन्य देशों की फिल्मों में भी काम करने का मौका मुझे मिलेगा तो यह भी मेरे लिए काफी गर्व की बात होगी। मैंने 'जेंडर केज' में काम इसलिए किया क्योंकि वो काफी प्रभावशाली किरदार था। सबकुछ फिल्म के रोल पर निर्भर करता है। ऐसा बिल्कुल नहीं है कि मैं हर समय हॉलीवुड फिल्मों में काम मांगती हूं। चाहे भारत हो या दुनिया का कोई भी कोना, मैं सिर्फ अच्छे कंटेंट की तलाश में रहती हूं।'

प्रभास संग करेंगी फिल्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक,'बाहुबली' फेम प्रभास ने फिल्मकार नाग अश्विन की फिल्म साइन की है। अब खबर आ रही है कि प्रभास के अपोजिट दीपिका नजर आ सकती हैं। फिल्म में प्रभास सुपरहीरो के रोल में नजर आ सकते हैं। कहा जा रहा है दोनों स्टार्स अपने मौजूदा प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि इस समय प्रभास, पूजा हेगड़े के साथ फिल्म 'मिस्टर परफेक्ट' की शूटिंग कर रहे हैं, वहीं दीपिका फिल्म '83' को लेकर बिजी हैं।

ऋतिक एक टैलेंटेड अभिनेता
'83' के बाद दीपिका जल्द ही शकुन बत्रा की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। इस बीच खबर आई रही हैं कि वे ऋतिक रोशन के साथ 'कृष 4' में भी काम करेंगी। इस बारे में बात करते हुए दीपिका ने कहा कि मैंने इस बारे में पहले नहीं सुना, लेकिन अगर ऐसा हुआ तो ऋतिक के साथ काम जरूर करना चाहूंगी। उन्होंने कहा कि वे एक शानदार और टैलेंटेड अभिनेता हैं। अगर ऐसा होता है ये जोड़ी पहली बार सिल्वर स्क्रीन शेयर करेंगी।

Published on:
01 Mar 2020 04:21 pm
Also Read
View All
‘आपका काम सिर्फ मनोरंजन करना है’, नसीरुद्दीन शाह-अभिजीत दीपके की मुलाकात के बाद कलाकारों पर भड़के ‘महाभारत’ फेम पुनीत इस्सर

‘मैं दिल से इंडियन ही हूं’, ‘हनुमान अंश’ के पार्वती गाने में नजर आईं ईरानी एक्ट्रेस, बोलीं- मेरा भारत से पिछले जन्म का कनेक्शन

‘दृश्यम 3’ में तब्बू का किरदार क्यों है कहानी की रीढ़? निर्देशक अभिषेक पाठक ने खोला ट्विस्ट का राज

सिद्धू मूसेवाला के साथ अधूरा रह गया था राजा कुमारी का ये सपना, अब ‘ग्यारह’ से दी श्रद्धांजलि

AI विवाद पर राम गोपाल वर्मा ने किया पोस्ट, बोले- सेलिब्रिटीज ही बढ़ा रहे हैं आपत्तिजनक लिंक की पब्लिसिटी