बॉलीवुड

दीपिका पादुकोण बनेंगी निर्माता, एसिड अटेक सर्वाइवर पर बनाएंगी फिल्म!

कहा जा रहा है कि दीपिका की पहली फिल्म महिला प्रधान मूवी होगी।
2 min read
Oct 01, 2018
Deepika
Deepika

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण अब निर्माता बनने जा रही हैं। सिनेमा जगत की कई अभिनेत्रियां प्रियंका चोपड़ा ,अनुष्का शर्मा , प्रीति जिंटा और दीया मिर्जा ने बतौर निर्माता फिल्में बना चुकी हैं। दीपिका ने बहुत कम समय में ही आसमान की बुलंदियों को छू लिया है। उन्होंने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत शाहरुख की फिल्म ओम शांति ओम से की थी। बहरहाल, ऐसा कहा जा रहा है कि बतौर निर्माता उनकी पहली फिल्म सच्ची घटना एसिड अटैक सर्वाइवर पर आधारित होगी।

अगले साल सेटअप होगा प्रोडक्शन हाउस

दीपिका अपने प्रोडक्शन हाउस के बारे में काफी समय से सोच रही थीं और आखिरकार उन्होंने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। ऐसा माना जा रहा है कि अगले साल फरवरी में उनका प्रोडक्शन हाउस सेटअप होगा और उसी के साथ उनकी पहली प्रोड्यूस फिल्म का ऐलान भी किया जाएगा। वहीं प्रोडक्शन हाउस के साथ-साथ उनकी पहली फिल्म की भी तैयारी शुरू होे चुकी है। मेघना गुलजार इस फिल्म को को-प्रोड्यूस करेंगी। ये महिला प्रधान फिल्म होगी और दीपिका भी इसमें काम करने का मन बना चुकी हैं।

एसिड अटैक सर्वाइवर की कहानी पर आधारित होगी फिल्म

कहा जा रहा है कि दीपिका की पहली फिल्म महिला प्रधान मूवी होगी। यह फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी की कहानी बयां करेंगी। बता दें कि लक्ष्मी के चेहरे पर कुछ सरफिरो ने तेजाब फेंक दिया था। इसके बाद उसके जीवन में ढेरो कठीनाईयां आईं। लेकिन उसने जीवन के संघर्ष से हार नहीं मानी। उसकी नौ सर्जरी हुई और बाद में वह लोगों के लिए मिसाल बनीं। फिल्म अगले साल फ्लोर पर जाएगी हालांकि दीपिका पादुकोण और मेघना गुलजार दोनों ने इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है। मेघना हाल ही में आलिया भट्ट को लेकर फिल्म 'राजी' बनाई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।

Published on:
01 Oct 2018 05:07 pm