बॉलीवुड

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती, लेबर पेन शुरू होते ही पति रणवीर ने थामा हाथ

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण को पति रणवीर सिंह और उनके परिवार के साथ अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया। कपल को अचानक अस्पताल के बाहर देखने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि दीपिका की डिलीवरी होने जा रही है।

less than 1 minute read
Sep 07, 2024
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण को अपने परिवार के साथ मुंबई के एचएन अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को हाथ में हाथ डाले हुए अस्पताल के अंदर जाते हुए देखा गया है। कपल को गाड़ी से जाते हुए स्पॉट किया गया है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख कर कयास लगाए जा रहे हैं कि दीपिका डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती होने गए हैं। परिवार के साथ सभी लोगों को अचानक से अस्पताल में जाते हुए देख फैंस के मन में ये सवाल पैदा कर रहे है कि हो सकता है कि दीपिका की डिलीवरी बताई गई तारीख 28 सितम्बर के पहले हो जाएगी।

दीपिका-रणवीर ने लिया बप्पा का आर्शिवाद

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 6 सितम्बर को अपने परिवार के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा से आशिर्वाद लिया। इस दौरान कपल के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए। दीपिका पादुकोण को अपने बड़े से बेबी बंप के साथ चलने में मुश्किल का सामना भी करते हुए देखा गया। इस दौरान कपल ट्रेडिशनल लुक में थे। दीपिका ने ग्रीन कलर की साड़ी पहन रखी थी। रणवीर ने सफेद रंग का कुर्ता -पजामा पहन रखा था। सितंबर को ही कपल को अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया जिससे दीपिका की डिलीवरी के कयास लगाए जा रहे हैं।

दीपिका और रणवीर मैटरनिटी फोटोशूट

कुछ दिनों पहले ही दीपिका और रणवीर ने सोशल मीडिया पर मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन फोटोज में जहां कुछ में दीपिका के साथ रणवीर नजर आ रहे थे। वहीं कुछ में दीपिका अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही थीं। ब्लैक एंड व्हाइट इन फोटोज में दोनों के चेहरे पर बेबी के आने की एक्साइटमेंट साफ नजर आ रही थी।

Published on:
07 Sept 2024 08:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर