बॉलीवुड

शादी के बाद रणवीर- दीपिका रहेंगे 2 फ्लोर के इस आलीशान अपार्टमेंट में, एक्ट्रेस करवा रही घर का काम…

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रणवीर ने दो फ्लोर का एक अपार्टमेंट खरीदा है। उसका कंसट्रकशन वर्क अभी चल रहा है।

2 min read
Jun 13, 2018
deepika ranveer

बॅालीवुड इंडस्ट्री के मशहूर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी खबरें लगातार सुर्खियों में हैं। दोनों इसी साल के अंत तक शादी कर लेंगे। इन दिनों दीपिका शादी की शॅापिंग में व्यस्त हैं वहीं रणवीर आने वाली फिल्म 'सिंबा' की शूटिंग खत्म कर रहे हैं। बात दें हाल में इस जोड़े से जुड़ी एक खास खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रणवीर ने दो फ्लोर का एक अपार्टमेंट खरीदा है। उसका कंसट्रकशन वर्क अभी चल रहा है।

बताया जा रहा है कि शादी के बाद दोनों उसी घर में शिफ्ट हो जाएंगे। इन दिनों दीपिका काम से ब्रेक लेकर उसी घर के काम में व्यस्त हैं। वहीं रणवीर भी फिल्म की शूटिंग जल्द से जल्द खत्म करने में लगे हैं। इसके अलावा दोनों ने गोवा में भी एक बंगला खरीदा है। कुछ दिन पहले खबरें थी की दीपिका और रणवीर उसी बिलडिंग में एक अपार्टमेंट खरीदने में लगे हैं। लेकिन ऐसा मुमकिन नहीं हो पाया।

रणवीर और दीपिका की शादी

रणवीर और दीपिका एक प्राइवेट फंक्शन में शादी करने वाले हैं। शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी बैंगलुरू और मुंबई में रखी जाएगी। कुछ दिन पहले दीपिका को अपनी मां और बहन के साथ ज्वैलरी की शॉपिंग करते भी स्पॉट किया गया था। इतना ही नहीं दीपिका रणवीर की फैमिली के साथ भी शॅापिंग करने जा चुकी हैं।इस वक्त दीपिका ने 3-4 महीने की छुट्टी ले रखी है। हालांकि इसकी वजह वह अपना बैक पेन बता रही हैं। लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि यह ब्रेक शादी की वजह से लिया गया है।

रणवीर सिंह की आने वाली फिल्में

रणवीर सिंह और सारा अली खान जल्द ही फिल्म 'सिंबा' में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। गौरतलब है कि फिल्म में रणवीर सिंह एक पुलिसवाले की भूमिका में हैं जिसका नाम संग्राम भालेराव है। फिल्म सिंबा साउथ की फिल्म टेंपर की रीमेक है। साउथ इंडस्ट्री में यह फिल्म काफी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म के अलावा जल्द ही रणवीर सिंह निर्देशक जोया अख्तर की फिल्म 'गली बॅाय' में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में वह एक रैपर का किरदार अदा कर रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में आलिया भट्ट भी अहम किरदार अदा करेंगी।

ये भी पढ़ें

‘SIMBA’ की शूटिंग शुरू, पहले ही दिन रणवीर-सारा को रोहित से पड़ी जोरदार डांट, देखें वीडियो…
Updated on:
13 Jun 2018 09:15 am
Published on:
13 Jun 2018 09:13 am
Also Read
View All