बॉलीवुड

दीपिका-रणवीर के घर छुप- छुपकर हो रही शादी की तैयारियां, पता चली अंदर की ये 7 खास बातें

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की बात सामने आ रही है।

2 min read
Apr 29, 2018
deepika padukone and ranveer singh
deepika padukone and ranveer singh

जब से अनुष्का शर्मा की शादी हुई है तब से मानों हर जगह शादी को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। सोनम कपूर की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। और इसी बीच अब एक और शादी की खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की बात सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि इस साल के अंत तक दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। पहले खबरें आ रही थी कि दोनों मुंबई या बंगलुरु में शादी करेंगे लेकिन सूत्रों की मानें तो वह डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते हैं।

1. रणवीर और दीपिका अपनी प्राइवेसी को इंपोर्टेंस देते हैं। दोनों रॉयल शादी नहीं चाहते जिसमें बहुत ज्यादा मेहमान आएं।

2. शादी मीडिया की नजरों से दूर एक क्लासी और प्राइवेट तरीके से होगी। शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

3. शादी के बाद की दो रिसेप्शन की प्लानिंग की गई है। इसमें से एक मुंबई में और दूसरा बंगलुरु में आयोजित होगी।

4. फिलहाल दीपिका और रणवीर घर की तलाश कर रहे हैं। कुछ दिन पहले दोनों वर्ली के ओमकार 1973 में पहुंचे थे। बता दें कि विराट-अनुष्का भी इसी सोसाइटी में रहते हैं। रणवीर घर देखने के लिए अपने पैरेंट्स और दीपिका के साथ वर्ली की इस सोसाइटी में पहुंचे थे। सभी को प्रॉपर्टी भी बेहद पसंद आई है।

5. अगर ये दोनों इस प्रॉपर्टी को खरीद लें तो दोनों विराट- अनुष्का के नए पड़ोसी बन जाएंगे।

6. शादी की शॅापिंग भी जोरों-शोरों से चालू है। कुछ दिन पहले दीपिका को अपनी मां और बहन के साथ ज्वैलरी की शॉपिंग करते भी स्पॉट किया गया था। इतना ही नहीं दीपिका रणवीर की फैमिली के साथ भी शॅापिंग करने जा चुकी हैं।

7. इस वक्त दीपिका ने 3-4 महीने की छुट्टी ले रखी है। हालांकि इसकी वजह वह अपना बैक पेन बता रही हैं। लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि यह ब्रेक शादी की वजह से लिया गया है।

Published on:
29 Apr 2018 01:13 pm