बॉलीवुड

दीपिका पादुकोण को कार्तिक आर्यन से करनी पड़ी ये रिक्वेस्ट, एक्टर ने कहा- आप जल्दी…

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने कार्तिक आर्यन से की रिक्वेस्ट कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने दिया मजेदार जवाब दीपिका का पोस्ट हो गया वायरल
2 min read
• •
Nov 30, 2019
deepika kartik

नई दिल्ली | दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बॉलीवुड की पॉपुलर और फेवरेट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। दीपिका पादुकोण की भले ही कुछ वक्त से कोई फिल्म नहीं आई है लेकिन वो हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कोई भी आते ही आग की तरह फैल जाती है। हाल ही में उनका एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। ये पोस्ट उन्होंने कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के लिए किया है जिसमें दीपिका ने अपनी एक इच्छा ज़ाहिर की है।

दरअसल, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपना ये पोस्ट कार्तिक आर्यन के लिए लिखा है। उन्होंने कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'पति पत्नी और वो' के गाने 'धीमे धीमे' (Dheeme Dheeme) को लेकर एक चैलेंज शुरू किया है। दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट स्टोरी पर सॉंग धीमे-धीमे के स्टेप्स सिखाने के लिए कार्तिक आर्यन से कहा है। दीपिका ने लिखा- क्या आप मुझे धीमे धीमे स्टेप सिखाएंगे!? मैं धीमे धीमे चैलेंज में पार्ट लेना चाहती हूं!!!

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के लिए किया गया ये पोस्ट सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। हालांकि दीपिका के इस पोस्ट पर कार्तिक ने भी रिप्लाई किया और लिखा- जी जरुर! आप जल्दी पिक कर लेंगी बताइए कब दीपिका। बता दें कि जल्द कार्तिक आर्यन की फिल्म 'पति पत्नी और वो' (Pati, Patni Aur Woh) रिलीज होने वाली है। आजकल फिल्म की स्टार कास्ट इसके प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे भी नजर आएंगे। वहीं दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' और '83' अगले साल रिलीज होे वाली है।

Published on:
30 Nov 2019 04:58 pm
Also Read
View All
‘प्रहार’ के मेकर्स को प्रॉसिक्यूटर उज्ज्वल निकम ने दी थी चेतावनी, अपने किरदार को लेकर बोले- राजकुमार राव ने उसे जिया

“अकेलेपन के डर से शादी में समझौता करना अंतिम संस्कार जैसा”, एली अवराम ने ब्रेकअप को लेकर दर्द किया बयां

“बस राहुल ही राहुल है!”, केएल राहुल के शानदार शतक पर गदगद हुए ससुर सुनील शेट्टी, पत्नी अथिया ने भी लुटाया प्यार

Drishyam 3 Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन किया जबरदस्त कलेक्शन, 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री

जावेद अख्तर के बयान ‘कैप्टन स्मित को मिले महावीर चक्र’ को मुकेश खन्ना ने दिया समर्थन! बोले- चंद्रशेखर आजाद को भी देना चाहिए अवॉर्ड