बॉलीवुड

B’day Spcl: मॉडलिंग के दिनों से इतनी बदल गई हैं Deepika Padukone, तब दिखती थीं ऐसी कि पहचान नहीं पाएंगे आप

दीपिका पादुकोण मना रही हैं 35वां जन्मदिन पिछले 15 सालों में बदल गया इतना लुक दीपिका का ट्रांसफॉर्मेंशन देख रह जाएंगे हैरान

3 min read
Jan 05, 2021
Deepika Padukone Birthday

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) कई सफल फिल्में देने के बाद टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हो चुकी हैं। आज यानी 5 जनवरी को दीपिका अपना जन्मदिन (Deepika Padukone birthday) मना रही हैं। दीपिका का जन्म कोपनहेगन में हुआ था और इस बार वो अपना 35वां जन्मदिन मनाएंगी। दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण भारत के फेमस बैडमिंटन खिलाड़ी रहे हैं। इसी को देखते हुए दीपिका भी बैडमिंटन प्लेयर बनना चाहती थीं।

हालांकि एक वक्त ऐसा आया जब उन्हें महसूस हुआ कि ये सिर्फ वो अपने परिवार के काम को आगे बढ़ाने के लिए कर रही थीं। उनका इंटरेस्ट एक्टिंग करियर में था। दीपिका ने बैंगलुरू से अपनी पढ़ाई पूरी करने के दौरान ही मॉडलिंग में करियर बनाना शुरू कर दिया था। साल 2005 में दीपिका ने लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक किया। इस शो में दीपिका ने मॉडल ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी जीता। इसके बाद उन्हें किंगफिशर कैलेंडर के लिए शूट कराने का मौका मिल गया और यहां से खास पहचान भी मिली।

21 साल की उम्र में दीपिका मुंबई आ गईं और उन्हें हिमेश रेशमिया के गाने नाम है तेरा से एक खास पॉपुलैरिटी मिली। इसके बाद दीपिका ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 2007 में दीपिका ने शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम में काम किया।

डायरेक्टर फराह खान ने दीपिका के चेहरे को देखकर उन्हें साइन कर लिया था। जबकि वो ऑडिशन राउंड में फेल हो गई थीं लेकिन फराह को भरोसा था कि दीपिका काम कर लेंगी। ओम शांति ओम के सुपरहिट होने के बाद दीपिका के पास कई फिल्मों के ऑफर आने लगे।

तब से लेकर अब तक दीपिका ने कई हिट फिल्में दी हैं और आज वो बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं। दीपिका ने बचना ऐ हसीनो, कॉकटेल, ये जवानी है दिवानी, चेन्नई एक्सप्रेस, पीकू, रामलीला, बॉजीराव मस्तानी, पद्मावत और तमाशा जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है।

साल 2018 में दीपिका ने रणवीर सिंह को कई सालों तक डेट करने के बाद शादी कर ली। इन दिनों दीपिका सिद्धान्त चतुवेर्दी और अनन्या पांडे के साथ एक फिल्म की शूटिंग को लेकर बिजी चल रही हैं। वहीं शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ भी वो जल्द ही अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग शूरू करने वाली हैं।

Published on:
05 Jan 2021 12:43 pm
Also Read
View All