बॉलीवुड

पद्मावत रिलीज होते ही दीपिका की शादी को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, करोड़ों फैंस का टूटा दिल

टीवी शो पर ही अनीशा ने दीपिका की सगाई के बारे में खुलासा किया।

2 min read
Jan 25, 2018
Deepika Padukone

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की शादी को लेकर सभी चिंतित हैं। सभी को इस खबर का इंतजार है कि कब दीपिका और रणवीर सिंह शादी की खुशखबरी अपने फैंस को देंगे। हाल ही में दीपिका और रणवीर की सगाई को लेकर खबरें आईं थी लेकिन वे सब अफवाहें निकली। अब जो खबर सामने आई है, उसे सुनकर उनके फैंस हैरत में पड़ जाएंगे। बताया जा रहा है कि दीपिका तो काफी पहले ही सगाई कर चुकी हैं। इस बात का खुलासा किसी अन्य ने नहीं बल्कि दीपिका ने बहन ने किया है। दरअसल दीपिका अपनी बहन अनीशा के साथ एक टीवी शो में गई थी।

इस टीवी शो पर ही अनीशा ने दीपिका की सगाई के बारे में खुलासा किया। दीपिका अपनी बहन अनीशा के साथ अभिनेत्री नेहा धूपिया के टीवी शो बीएफएफ विद वोग पर गई थी। शो में दीपिका से रणवीर के साथ उनकी सगाई के बारे में पूछा गया। इस पर दीपिका ने बताया कि उन्होंने रणवीर के साथ कोई सगाई नहीं की है। नेहा ने टॉक शो के दौरान दीपिका से पूछा की क्या वाकई में वो एंगेज हो चुकी है। दीपिका ने साफ मना कर दिया कि नहीं उन्होंने सगाई नहीं की है। साथ ही दीपिका ने अपने दोनों हाथ भी उठा कर दिखा दिए कि उन्होंने कोई सगाई की अंगूठी भी नहीं पहनी हुई हैं।

ये भी पढ़ें

पद्मावत के विरोध में हाईवे हो गया जाम, जमकर हुआ हंगामा

लेकिन नेहा ने दीपिका के हाथ में अंगूठी को पकड़ लिया। इसके बाद दीपिका की बहन ने कहा कि दीपिका पिछले चार सालों से इंगेज है। हालांकि अनीशा ने यह नहीं बताया कि दीपिका की सगाई किसके साथ हुई है। दीपिका और उनकी बहन के इस टॉक शो का ऐपिसोड इस वीकेंड पर टेलिकास्ट किया जाएगा। इस शो में दीपिका ने रणवीर को लेकर एक अन्य खुलासा भी किया। दीपिका ने वैसे तो रणवीर के साथ रोमांस को लेकर कभी कुछ नहीं बोला लेकिन इस शो में दीपिका ने बताया कि रणवीर बेस्ट किसर हैं।

ये भी पढ़ें

रिलीज से पहले ही PADMAAVAT ने पछाड़ा TIGER और BAHUBALI को, जानिए कैसे..
Updated on:
25 Jan 2018 08:19 pm
Published on:
25 Jan 2018 03:40 pm
Also Read
View All