इसी बीच ये भी खबर आई है कि फिल्म की डिमांड को देखते हुए सिनेमाघरों में काफी जगह टिकटों के दाम बढ़ा दिए गए है। कुछ जगह तो फिल्म का टिकट 2400 रुपये तक पहुंच गया है। तो कुछ जगह 2200 रुपये। दिल्ली के कुछ सिनेमाघरों के तो ऐसे हालात है कि टाइगर जिन्दा है और बाहुबली 2 की टिकटों के दामों को एक कर दे तब जाकर कहीं पद्मावत फिल्म की टिकट खरीदी जा सकती है।