एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) ने सबसे लोकप्रिय होने का जीता खिताब प्रियंका चोपड़ ( Priyanka Chopra ), आलिया भट्ट ( Alia Bhatt )और कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) को इस रेस में छोड़ा पीछे 'फाइटर', 'द इंटर्न' और फिल्म '83' में जल्द नज़र आएंगी एक्ट्रेस
नई दिल्ली। पद्मावती और मस्तानी जैसी सुपरहिट फिल्म करने के बाद एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) एक जाना-माना नाम बन चुकी हैं। यही नहीं विदेशों में भी दीपिका के नाम के खूब चर्चें हैं। यही वजह है कि उनकी फैन फॉलोइंग तगड़ी है। इसी के चलते दीपिका को साल 2020 की सबसे फेमस फीमेल एक्ट्रेस की लिस्ट में टॉप पर रखा गया है। जी हां, 'मोस्ट पॉपुलर स्टार्स इंडिया लव्स' लिस्ट पर पहले नंबर पर कब्ज़ा कर दीपिका ने सभी एक्ट्रेसेस को मात दे दी है। यह फैसला उनके असली फैनबेस और दुनियाभर में उनकी लोकप्रियता को देखते हुए लिया गया है।
खबरों की मानें तो साल 2020 की इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण के साथ-साथ कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ), आलिया भट्ट ( Alia bhatt ) और प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) का नाम भी शामिल था। जिसमें से दीपिका पादुकोण को चुना गया। दीपिका वह अभिनेत्री हैं, जिन्होंने ग्लोबल स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। वह भारत में ही नहीं बल्कि कई देशों में अपनी एक्टिंग और फिल्मों की वजह से खूब नाम कमा चुकी हैं।
वैसे यह भी बता दें कि कुछ समय पहले दीपिका का नाम ड्रग्स मामले में भी आया था। एनसीबी ने दीपिका को समन भेजते हुए उन्हें पूछताछ के लिए दफ्तर भी बुलाया था। यही नहीं इस पूरे मामले के बाद दीपिका को खूब ट्रोल किया था। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पति रणबीर सिंह ( Ranvir Singh ) '83' में जल्द ही नज़र आने वाली हैं। साथ ही वह बाहुबली सुपरस्टार 'प्रभास' ( Prabhas ) संग भी फिल्म 'द इंटर्न' ( The Intrun ) में दिखाई देंगी। वहीं अभिनेता ऋतिक रोशन ( Hrithik Roshan ) संग 'फाइटर' ( Fighter ) में जोरदार एक्शन करती हुईं भी बड़े पर्दे पर दिखाई देंगी। जिसे सबसे बड़ी फिल्म कहा जा रहा है।