आपको बता दें बीते साल 14 जून को सुशांत अपने मुंबई में स्थित घर में मृत पाए गए थे। अचानक से हुई सुशांत की मौत ने सभी को हैरान और परेशान कर दिया था। सुशांत की मौत को जहां पहले सुसाइड बताया जा रहा था वहीं लोगों की मांग पर सीबीआई जांच करवाई। ऐसे में कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन सुशांत की मौत की गुत्थी का राज राज ही बना हुआ है। लोग लगातार सुशांत के न्याय की गुहार लग रहे हैं।