Deepika Padukone Baby Bump: दीपिका पादुकोण की एक फोटो सामने आई है। इसमें एक्ट्रेस का बेबी बंप साफ नजर आ रहे हैं।
Deepika Padukone And Ranveer Singh: बॉलीवुड के फेमस कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। सितंबर में एक्ट्रेस बच्चे को जन्म देने वाली हैं। ऐसे में वह पति रणवीर सिंह के साथ अपनी प्रेग्नेंसी इंजॉय कर रही है। प्रेग्नेंट होने की वजह से एक्ट्रेस मेट गाला 2024 में नहीं गई हैं। इस बीच फैंस उन्हें काफी ज्यादा याद कर रहे हैं, अब उनका एक फोटो सामने आया है इसमें उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। फैंस इसे देखकर काफी खुश हो रहे हैं।
दीपिका पादुकोण की जो फोटो वायरल हो रही है। उसमें एक्ट्रेस ने ओवर साइज टीशर्ट और डेनिम पहनी हुई है और बालों का बन और आंखों पर चश्मा लगाया हुआ है। एक्ट्रेस बेहद सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में दीपिका का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। दीपिका के पीछे इस फोटो में पति रणवीर सिंह भी दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने व्हाइट आउटफिट पहना हुआ है। कपल की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। ये फोटो कहां और कब की है इस बात की कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन फैंस दीपिका की इस तस्वीर पर प्यार भरे कमेंट्स कर रहे हैं।
एक यूजर ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'बेबी आने वाला है ज्यादा मत घूमो' दूसरे ने लिखा, 'प्रोटेक्टिव हसबैंड हैं रणवीर सिंह' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप दोनों हमेशा साथ में अच्छे ही लगते हो।'