बॉलीवुड

Deepika Padukone नहीं हैं प्रेग्नेंट! सरोगेसी से कपल बनेंगे माता-पिता, ऐसे मिला हिंट

Deepika Padukone is not Pregnant: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट नहीं हैं, वह सेरोगेसी से मां बनेंगी। इस खबर से दोनों के फैंस हैरान हो रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 8 Apr 2024, 6:35 PM IST
deepika_padukone_is_not_pregnant_ranveer_kapoor_will_become_parents_through_surrogacy_reddit_hint.jpg
दीपिका पादुकोण नहीं है प्रेग्नेंट

Deepika Padukone News: बॉलीवुड के फेमस कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि दीपिका मां तो बनेंगी पर वह प्रेग्नेंट नहीं हैं। वह सेरोगेसी से बच्चे को जन्म देंगी। रणवीर और दीपिका ने फैंस को गुड न्यूज दी थी कि सिंतबर में कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है। अब खबरें है कि एक्ट्रेस खुद बच्चे को जन्म नहीं देंगी।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि दीपिका प्रेग्नेंट नहीं हैं। हालांकि, वह मां जरूर बनने वाली हैं। रेडिट के अनुसार बी-टाउन में सुनने को मिल रहा है कि कपल ने माता-पिता बनने के लिए सेरोगेसी का सहारा लिया है। रेडिट के एक यूजर के मुताबिक, रणवीर सिंह काफी चुलबुले नेचर के हैं, जिस वजह से उन्होंने कुछ दोस्तों के आगे पापा बनने की न्यूज बता दी थी, इसके बाद कपल ने दीपिका के मां बनने की खबर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की।


दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने जो गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर कि थी उसमें भी उन्होंने गुलाबी और नीले रंग के कपड़ों-जूतों के साथ सिंतबर 2024 दीपिका-रणवीर लिखा था। इसमें उन्होंने कहीं भी मेंशन नहीं किया था कि दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट हैं। अब सामने आ रहा है कि इसलिए ही दीपिका बेबी के जन्म तक पब्लिक में नहीं आएंगी। साथ ही रेडिट पोस्ट में ये भी लिखा है कि दीपिका भारत में नहीं बच्चे को जन्म विदेश में देंगी और इस वजह से ही रणवीर भी फिल्मों से ब्रेक ले रहे हैं। हालांकि अभी तक कपल ने सेरोगेसी की कोई जानकारी फैंस के साथ शेयर नहीं की है।

Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद कैलिफोर्निया में कंटेंट क्रिएटर से मिले रणबीर कपूर, बोले- ‘बस मेहनत करते रहो’

‘बड़ी जाहिलों जैसी बात है’, ‘आदिपुरुष’ के गानों की ‘रामायण’ से तुलना और आलोचना पर भड़के मनोज मुंतशिर

‘रोमांटिक डिनर और मूवी नाइट्स पीछे छूट गईं’, बेटे के जन्म के बाद विक्की कौशल संग बदली जिंदगी पर बोलीं कैटरीना कैफ

‘मैंने कभी पैसे नहीं लिए’, पटाखों के खिलाफ अभियान के लिए चार्ज करने पर बोलीं दीया मिर्जा