बॉलीवुड

एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर को नहीं भूलीं दीपिका पादुकोण, ये रहा सुबूत

हाल में ही दीपिका ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर के बारे में कई खुलासे किए हैं, उसे जानकर फैंस जरूर रोमांस से भर जाएंगे...

2 min read
Oct 17, 2017
deepika padukone

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों आपनी आने वाली फिल्म पद्मावती को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन दीपिका एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो अपने काम के साथ-साथ अपने रोमांस को लेकर भी बराबर सुर्खियां बटोरती हैं। उनकी लाइफ में रोमांस की कभी कमी नहीं रही। कई लोगों के साथ उनका जुड़ा, लेकिन रणबीर कपूर के साथ वो सबसे मजबूत रिलेशन में रहीं। रणबीर कपूर के अपने बनते-बिगड़ते रिश्ते को लेकर वो हमेशा चर्चा में रही हैं। ब्रेकअप होने के बाद भी दोनों ने स्क्रीन शेयर किया और फिल्म सुपरहिट रही। इधर, दीपिका नाम रणवीर सिंह के साथ जुड़ा और वाकई ये दोनों रिश्ते में हैं। लेकिन फिलहान दीपिका अपने एक्स की वजह से चर्चा में हैं। जी हां, हाल में ही दीपिका ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर के बारे में कई खुलासे किए हैं। उन्होंने जो कहा, उसे जानकर बेशक रणवीर सिंह जल-भुन जाएं, लेकिन दीपिका के फैंस जरूर रोमांस से भर जाएंगे।

बता दें कि दीपिका हाल ही एक टॉक शो में पहुंचीं, जहां पर उन्होंने रणबीर को लेकर कुछ ऐसी बातें बोल दीं, जिनसे रणवीर ही नहीं, बल्कि पूरा बॉलीवुड भी चौंक गया। दरअसल जब दीपिका से उनकी लव लाइफ के बारे में बात हो रही थी, उसी दौरान उनसे पूछा गया कि आपका रोमांटिक किस्सा किसके साथ हुआ है, तो उन्होंने झट से रणबीर का नाम लिया।

दीपिका ने बताया कि वो पियानो सीखना चाहती थीं। इसके बाद उनके घर में एक सरप्राइज डिलीवरी हुई, जो कि उनकी सोच से भी ज्यादा सुंदर पियानो था। इस गिफ्ट को उनके एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर ने भेजा था। दीपिका ने कहा कि वो आज तक उस बात को नहीं भूल पाई हैं। वाकई दीपिका नउस खास पल को भूल पाईं, न उस स्पेशल पियानो को...शायद न ही उस शख्स को, जिसकी यादें अब भी उनके जेहन में रची-बसी है।

हालांकि, दीपिका के इस खुलासे के बाद उनके मौजूदा बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह की ओर से फिलहाल कोई बयान नहीं आया है। अपने रिश्तों को लेकर खुलकर बात करने वाले रणवीर सिंह 1 दिसम्बर को रिलीज होने वाली फिल्म "पद्मावती" में "अलाउदीन खिलजी" की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे, तो वहीं दीपिका रानी "पद्मावती" के किरदार में नजर आएंगी। इस जोड़ी ने अब तक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।

इसमें कोई दोराय नहीं कि एक वक्त था, जब रणबीर और दीपिका को बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक कपल में गिना जाता था। इसके बाद उनका ब्रेकअप हो गया। आपको बता दें, कि दीपिका ने अपनी गर्दन पर रणबीर के नाम का टैटू गुदवाया, जिसके बाद रणबीर और दीपिका ने साथ में कई फिल्में बनाई हैं, जिनमें से "ये जवानी है दीवानी" और "तमाशा" जैसी फिल्में की हैं।

ये भी पढ़ें

यौन शोषण: कॉमेडियन मल्लिका बोलीं, मां कार चला रही थीं और उसका हाथ मेरी स्कर्ट में था…
Published on:
17 Oct 2017 02:48 pm
Also Read
View All
‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, बनी भारत की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, अब आमिर की ‘दंगल’ से सिर्फ इतने करोड़ पीछे

अमेरिका में रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की मची धूम, 20 मिनट की क्लिप ने उड़ाया गर्दा, रिलीज से पहले ही ऑस्कर की भविष्यवाणी

नाबालिगों के शराब पीने की लत पर भड़कीं अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर, बोलीं- बिना ID वेरिफिकेशन के ही मिलती है ड्रिंक

‘लोग मुझे गरीब समझेंगे’ इस फेमस एक्टर को नहीं करना था काम, रिजेक्ट होने के लिए भेजी थी अपनी खराब तस्वीरें

थिएटर में फिसड्डी लेकिन ओटीटी पर सुपरहिट हुई थ्रिलर से भरी ये फिल्म, ‘तू या मैं’ देख लोगों ने पकड़ा माथा!