कॉमेडियन मल्लिका दुआ ने अपने फेसबुक और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के तहत बताया कि वह जब 7 साल की थी, तब वो यौन शोषण का शिकार हुई थीं। मल्लिका ने अपने पोस्ट में लिखा, ' मैं भी... अपनी खुद की कार में... मेरी मां कार चला रही थीं, जबकि वह हमारे साथ पीछे बैठा था और पूरे समय उसका हाथ मेरी स्कर्ट में था। मेरे पिता ने, जो उस समय दूसरी कार में थे, उसका मुंह तोड़ दिया था, क्योंकि उसी रात उन्होंने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया था।'