जी हां, कमाल आर खान को भला कौन नहीं जानता। वो अपने विवादित ट्वीट के चलते सुखियों में छाए रहते हैं। उन्हें बिना वजह दूसरों से पंगा लेने की न सिर्फ आदत है, बल्कि उन्हें इसमें बहुत मजा भी आता है। केआरके को दूसरो के झगड़े में भी अपनी टांग अड़ाने की बुरी आदत है। लोग उन्हें सनकी भी कहते हैं। इतन ही नहीं, सोशल मीडिया पर उन्हें खूब गंदी-गंदी गालियां भी दी जाती हैं, लेकिन उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। बॉलीवुड के कई एक्टर्स के साथ केआरके की बहस हो चुकी है, लेकिन कहते हैं ना कि भैंस के आगे बीन बजाने से क्या फायदा, वही हाल कमाल आर खान का है। अब एक बार फिर उन्होंने ऐसा कुछ ट्वीट किया है, जिसके बारे में जानकर हर कोई दंग है।