
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की गिनती टॉप एक्ट्रेसेस में की जाती है। उनकी दुनियाभर में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। साल 2018 में दीपिका ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह से शादी की है। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। दोनों अक्सर कपल गोल्स देते नजर आते हैं। हालांकि, रणवीर से पहले दीपिका का नाम एक्टर रणबीर कपूर से जुड़ा था। दोनों कुछ वक्त तक रिलेशनशिप में रहे थे। इस रिलेशन में दीपिका काफी सीरियस थीं लेकिन फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया। हालांकि, ब्रेकअप के बाद भी दोनों के बीच अच्छी दोस्ती देखने को मिलती है। ऐसे में एक बार जब दीपिका से रणवीर सिंह और रणबीर कपूर के साथ कैमिस्ट्री को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया था।
दीपिका के जवाब ने जीता दिल
दरअसल, ब्रेकअप के बाद भी दीपिका और रणबीर कपूर ने फिल्मों में साथ काम किया था। फिल्म ‘ये जवानी है दिवानी’के बाद दोनों फिल्म 'तमाशा' में भी लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान दीपिका से पूछा गया, ‘रणवीर सिंह और रणबीर कपूर में अगर कैमेस्ट्री के मामले में रेट करना हो तो आप किसको कितने रेटिंग्स देंगी?’ इस पर दीपिका ने जो जवाब दिया उसने सभी का दिल जीत लिया।
दोनों ही पलंगतोड़ हैं
दीपिका पादुकोण ने अपने जवाब में कहा, 'दोनों ही पलंगतोड़ हैं यार। जहां कैमेस्ट्री मीटर लिखा है ना उससे भी ऊपर हैं दोनों।’ उनसे इस जवाब को काफी पसंद किया गया। वहां मौजूद सभी ने उनके लिए जोरदार तालियां बजाई थीं। इवेंट में दीपिका ने फिल्म को ध्यान में रखते हुए कहा था कि ‘यंगस्टर्स में आजकल रिलेशनशिप्स मकैनिकल बन गए हैं। हमारी जोड़ी और कैमेस्ट्री को लेकर भी बहुत बात हो चुकी है।’ वहीं, रणबीर कपूर ने कहा था, 'हम बहुत लकी रहे हैं कि हमारी फिल्म ये जवानी है दीवानी को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।'
शूटिंग के दौरान आए करीब
बता दें कि रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने पहली बार फिल्म बचना ऐ हसीनों में काम किया था। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए थे। इसके बाद दोनों ने कुछ वक्त के लिए एक-दूसरे को डेट किया। दीपिका इस रिश्ते में काफी सीरियस थीं। वह रणबीर से इतना प्यार करती थीं कि उन्होंने आरके नाम का टैटू अपनी गर्दन में बनवा लिया था। कहा जाता है कि कटरीना कैफ के लिए रणबीर दीपिका को धोखा दे रहे थे और एक बार दीपिका ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया था। जिसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। इस ब्रेकअप से उभरने में दीपिका को काफी वक्त लंगा था।