प्रेग्नेंसी के बीच दीपिका पादुकोण अपने ससुराल के लोगों के साथ डिनर पर गई। इस दौरान एक्ट्रेस के साथ एक खिलाड़ी उनका पूरा ध्यान रखते हुए नजर आए जिसे एक्ट्रेस ने अपने ससुराल वालों के सामने गले भी लगाया।
प्रेग्नेंसी के बीच दीपिका पादुकोण ससुराल वालों के साथ डिनर डेट पर निकलीं। इस दौरान उनके साथ पति रणवीर सिंह नहीं बल्कि कोई और ही एक्ट्रेस का खयाल रखते हुए नजर आया। इस शख्स को दीपिका ने अपने ससुराल वालों के सामने गले भी लगाया। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। आइए बताते हैं कि कौन है ये खिलाड़ी जिसे दीपिका ने गले लगाया।
दीपिका जब अपने ससुराल वालों के साथ डिनर करने निकली। इस दौरान उनके साथ बैडमिंटन प्लेयर लक्ष्य सेन भी नजर आए। एक्ट्रेस ने उन्हें कैमरे के सामने गले लगा कर बाय कहा। दीपिका और लक्ष्य सेन के बीच अच्छी बॉन्डिंग नजर आई। दीपिका और लक्ष्य की इस बॉन्डिंग ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है। जब लक्ष्य सेन पेरिस ओलंपिक 2024 के ब्रांज मेडल मैच से बाहर हो गए थे, तो रणवीर सिंह ने उन्हें सपोर्ट किया था। उन्होंने लक्ष्य की परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए उनका हौसला बढ़ाया था।
अब अगर वर्क फ्रंट पर बात करें तो दीपिका पादुकोण इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘कल्कि एडी’ में नजर आई थीं। टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस ने ‘द व्हाइट लोटस’ के तीसरे सीजन का हिस्सा बनने से मना कर दिया।