बॉलीवुड

अस्पताल के बाहर स्पॉट हुए रणवीर-दीपिका, लोग बोले- ‘नन्हा मेहमान आने वाला है’

हाल ही में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर को सिंह हिंदुजा अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद से दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। यही फिल्म दीपिका-रणवीर के फैंस तो इस बात को लेकर काफी एक्साइटेड भी नज़र आ रहे हैं।  
2 min read
• •
Updated: 1 Aug 2021, 10:17 AM IST
Deepika Padukone pregnant? She snapped at Hospital with ranveer singh
Deepika Padukone pregnant? She snapped at Hospital with ranveer singh

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को इंडस्ट्री में पावर कपल के नाम से जाना जाता है। बड़े पर्दे के साथ असल जिंदगी में भी दोनों के बीच काफी शानदार बॉन्डिंग देखने को मिलती है। कुछ समय पहले दीपिका और रणवीर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई। जिसे देखने के बाद उनके फैंस काफी खुश हैं। सोशल मीडिया पर दीपिका-रणवीर के फैंस उन्हें बधाई देते हुए नज़र आ रहे हैं।

अस्पातल के बाहर स्पॉट हुए दीपिका-रणवीर

दरअसल, बीते दिन दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को साथ में हिंदुजा अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया। दीपिका रणवीप सिंह गाड़ी में बैठी हुई थीं। रणवीर ने रेड और दीपिका ने व्हाइट कल का मास्क पहना हुआ था। साथ ही दोनों ने ब्लैक गॉगल्स भी लगाए हुए थे। अस्पताल के बाहर दीपिका और रणवीर को साथ में देखने के बाद फैंस दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाने लगे हैं।

फैंस का मानना है कि जल्द ही दीपिका रणवीर भी गुड न्यूज दे सकते हैं। फैंस ने सोशल मीडिया पर कपल को बधाई देनी तक शुरू कर दी है।

फैंस के कमेंट

रणवीर दीपिका की तस्वीरों को देखने के बाद कपल के फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया साझा कर रहे हैं। रणवीर-दीपिका के एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है कि- 'एक नन्हा मेहमान आने वाला है।' एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'दीपिका प्रेग्नेंट है।' वहीं एक अन्य यूजर लिखते हैं कि 'बेटा सब ठीक ही है, नया सिंह आने वाला है तैयारियां करो।' सोशल मीडिया पर दीपिका की प्रेग्नेंसी की बात तेजी से वायरल हो रही है।

फिर साथ में नज़र आएंगे रणवीर-दीपिका

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह साथ में कई फिल्में कर चुके हैं। बड़े पर्दे पर भी दोनों की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आती है। कपल के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो जल्द ही एक बार फिर दर्शक रणवीर-दीपिका को साथ में फिल्म '83' में देखेंगे। इस फिल्म में रणवीर पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में नज़र आएंगे। तो वहीं दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया के किरदार में नज़र आएंगी। साथ ही दीपिका अपनी एक्शन फिल्म 'पठान' को लेकर भी सुर्खियां बंटोर रही हैं। फिल्म में वो सुपरस्टार शाहरुख खान संग नज़र आएंगी।

Published on:
Also Read
View All
‘दिमाग सुन्न रहता था, जॉम्बी की तरह चलता था’, ‘रामायण’ के लक्ष्मण रवि दुबे ने जब की अपनी मेन्टल हेल्थ पर खुलकर बात

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद तुषार से फिरौती की मांग-क्या बॉलीवुड को खौफजदा करने पर आमादा हो गया है अंडरवर्ल्ड?

‘कुत्तों को डर लगता है’, दीया मिर्जा विवाद के बीच सुनीता आहूजा ने की पटाखे न जलाने की अपील

तलाक, नशा और करियर बर्बाद… जब टूटे थे हनी सिंह, सालों बाद हुआ था पछवाना, जिंदगी को लेकर किए थे खुलासे

तुषार कपूर को मिली धमकी के बाद शिवसेना नेता आनंद दुबे का बयान, बोले- ‘मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है’, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे 5 करोड़