3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Deepika Padukone निकलीं ग्रॉसरी शॉपिंग के लिए, साथ में नहीं नज़र आए पति रणवीर सिंह

शूटिंग से टाइम निकालकर दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) पहुंची घर का सामान लेने पति रणवीर सिंह ( Ranveer Singh ) शॉपिंग पर नहीं आए साथ में नज़र जल्द ही कपल फिल्म '83' में साथ में आएगा नज़र
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 30 Jan 2021, 9:07 AM IST

Actress Deepika Padukone Went Out For Grocery Shopping

Actress Deepika Padukone Went Out For Grocery Shopping

नई दिल्ली। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्मों की शूटिंग में काफी बिजी हैं। ऐसें में उन्होंने अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर ग्रॉसरी की शॉपिंग करते हुए दिखाई दीं। बीते दिन एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण मुंबई के शॉपिंग मॉल से निकलती हुईं स्पॉट हुईं। उनेक हाथों में कई बैग नज़र आए। जिसके बाद वह रेस्तरां में पति रनवीर सिंह और डायरेक्टर शकुन बत्रा संग नज़र आईं।

यह भी पढ़ें- हवा में स्टंट करते हुए Shahrukh Khan का वीडियो आया सामने, करतब देख फैंस की थमी सासें

ग्रॉसरी का सामना लेने पहुंची दीपिका काले रंग की हुडी पहने और सनग्लास लगाए हुए काफी कूल अंदाज में नज़र आईं। दीपिका का यह अंदाज सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वैसे आपको बता दें दीपिका घर का सारा काम खुद ही करती हैं। घर में कई स्टाफ मेंबर्स होने के बावजूद भी वह घर के सारे काम करना खुद ही पसंद करती हैं।

यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र को बिल्कुल पसंद नहीं था बेटियों का डांस और एक्टिंग करना, गुस्से में नहीं देखी थी बेटी ईशा की फिल्म

एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने बताया था कि उनकी सुबह भी बिल्कुल आम लोगों की तरह ही होती है। कभी-कभी जब वह नहाने के जाती हैं तो उनके नल में पानी ही नहीं होता है। इन परेशानियों को वह अकेले ही हैंडल करती हैं। दीपिका ने कहा कि उनकी परवरिश ही ऐसी हुई हैं। पैकिंग हो या फिर अनपैकिंग, ग्रॉसरी, घर को पूरी तरह से मैनेज करना यह काम वह खुद ही करना पसंद करती हैं। दीपिका ने बताया कि इस बात से रणवीर काफी परेशान रहते हैं। वह काफी पूछ भी चुके हैं कि क्यों तुम इन सारी चीज़ों में फंसी रहती हो? जिसके जवाब में दीपिका कहती हैं कि वह होम प्राउड हैं और उन्हें मेहनत करना पसंद हैं। वैसे आपको बता दें जल्द ही यह कपल फिल्म '83' में नज़र आने वाला है।