बॉलीवुड

दीपिका के अतीत से जुड़ा है बच्चे का जन्म, एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर से है गहरा नाता

Deepika Padukone Ranveer Singh Baby: दीपिका पादुकोण के बेबी का जन्म उनके अतीत से जुड़ा हुआ है। इस खबर ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है।

2 min read
Sep 01, 2024
Deepika Padukone Ranveer Singh Baby

Deepika Padukone Ranveer Singh Baby: बॉलीवुड के लविंग कपल पैरेंट्स बनने वाले हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर जल्द किलकारियां गूंजने वाली है। दीपिका अपने और रणवीर के पहले बच्चे को इसी महीने यानी सितंबर में जन्म देंगी। उनका बच्चा कब इस दुनिया में कदम रखेगा इसकी तारीख सामने आ गई है। खबर है कि उनकी डिलीवरी डेट 28 सितंबर बताई जा रही है। वहीं, एक बात और सामने आई है। इस खबर ने पूरे सोशल मीडिया पर हंगामा कर दिया है। दीपिका के बच्चे का जन्म सीधा संबंध उनके एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर से है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है।

दीपिका- रणवीर के बच्चे का जन्म का सीधा संबंध रणबीर कपूर से है (Deepika Padukone Ranveer Singh Baby)

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट फरवरी में की थी। उन्होंने बताया था कि सितंबर में बेबी आने वाला है। अब सितंबर आ गया है और रिपोर्ट के अनुसार उनके पहले बच्चे का जन्म 28 सितंबर को होगा। अब बच्चे का जन्म दीपिका पादुकोण के एक्स बॉयफ्रेंड जो अब आलिया भट्ट के पति है यानी रणबीर कपूर के बर्थडे पर होगा। जी हां, 28 सितंबर को ही रणबीर कपूर का जन्मदिन होता है और उसी दिन दीपिका पादुकोण मां बनेंगी। यानी वह अपने पहले बच्चे को जन्म अपने एक्स बॉयफ्रेंड के बर्थडे पर देंगी। इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। पूरा सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर दीपिका-रणवीर के बच्चे के जन्म पर एक यूजर ने लिखा, “वाह! क्या कनेक्शन है।” दूसरे ने लिखा, “ये कैसा संयोग है कि एक्स बॉयफ्रेंड के जन्म पर दीपिका पहले बच्चे को जन्म देंगी।” तीसरे ने लिखा, “भगवान भी गजब करते हैं दीपिका और रणबीर कपूर को मिलवा ही दिया।” एक अन्य यूजर ने लिखा कि दीपिका आलिया भट्ट के पति से कुछ ज्यादा ही प्यार करती थी जो बच्चे को उनके बर्थडे पर जन्म दे रही हैं।

Also Read
View All

अगली खबर