
Deepika Padukone- Ranveer Singh: सिंघम अगेन का आज धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें अजय देवगन, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ जैसे कई कलाकार शामिल हैं। रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी सिंघम अगेन का ट्रेलर मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र में लॉन्च किया गया है। इस दौरान रणवीर सिंह ने अपनी बेटी की पहली फिल्म का खुलासा किया है।
रणवीर सिंह ने सिंघर अगेन के ट्रेलर लॉन्च पर बताया कि वह अपनी बेटी की पहली फिल्म सिंघम अगेन को मानते हैं क्योंकि फिल्म की शूटिंग के दौरान दीपिका प्रेग्नेंट थीं। रणवीर ने आगे कहा, "दीपिका इस प्रोग्राम में शामिल नहीं है क्योंकि वह बेटी के साथ में हैं। मेरी ड्यूरी रात में है। फिल्म में बहुत से सितारे हैं। मैं यह कहना चाहूंगा कि यह मेरी बेटी, बेबी सिंबा की डेब्यू फिल्म है क्योंकि दीपिका फिल्म की शूटिंग के टाइम पर प्रेग्नेंट थीं।" सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।