बॉलीवुड

दीपिका पादुकोण बेटी दुआ को गोद में पकड़े आईं नजर,  फैंस देखकर बोले- बेहद क्यूट

Deepika Padukone Daughter: दीपिका पादुकोण की बेटी दुआ के साथ पहली बार स्पॉट हुई। फैंस मां- बेटी को देखकर काफी एक्साइटेड हो गए।
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2024, 8:39 AM IST
Deepika Padukone Daughter
Deepika Padukone Daughter

Deepika Padukone Ranveer Singh Daughter: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी दुआ का नाम फैंस को काफी पसंद आया है। कुछ समय पहले ही दीपिका और रणवीर ने फैंस को बेटी का अनोखा नाम बताया था। साथ ही उन्होंने इसका असली मतलब भी फैंस के साथ शेयर किया था। अब इसी बीच कपल का अपनी नन्ही परी के साथ एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें दुआ मम्मा दीपिका की गोद में बैठी नजर आ रही है। इस फोटो को देखकर फैंस काफी खुश हो रहे है।

दीपिका पादुकोण का बेटी दुआ के साथ फोटो (Deepika Padukone Ranveer Singh Daughter)

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के 5 साल बाद बेटी ने जन्म लिया है। कपल की बेटी का जन्म 8 सितंबर को मुंबई मे हुआ। इस बात की जानकारी कपल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की थी। इसके बाद ही फैंस कपल की बेटी की एक झलक देखने के लिए बेताब हो रहे थे। जो शायद अब खत्म हो गई है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एयरपोर्ट पर अपनी बेटी के साथ नजर आए। दीपिका बेटी को सीने से लगाए हुए दिखाई दीं। कपल के साथ उनके माता-पिता भी एयरपोर्ट पर साथ नजर आए। जैसे ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं, तहलका मच गया। फैंस ने दिल खोलकर बेबी दुआ पर प्यार लुटाया।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा,“हे भगवान, कितनी प्यारी है दीपिका-रणवीर की बेटी। दूसरे ने लिखा, दुआ के साथ हमारी दुआ हमेशा है।” तीसरे ने लिखा,“हमारी बच्ची दुआ पादुकोण सिंह।” चौथे ने लिखा, “दीपिका हैं एक बेस्ट मदर।” एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अच्छा लगा ये देखकर कि दीपिका अपनी बेटी का ध्यान खुद रख रही है।’

Updated on:
9 Nov 2024, 8:39 AM IST
Published on: