बॉलीवुड

रणवीर-दीपिका की शादी में किसी मेहमान के पास नहीं होगा मोबाइल फोन, स्टार्स ने बनाया ये बड़ा प्लान…

दीपिका और रणवीर इस शादी को प्राइवेट तरीके से करना चाहते हैं। ऐसे में दोनों ने एक शादी की निजता को बरकरार रखने के लिए एक तरीका आजमाने का सोचा है।
2 min read
• •
Updated: 16 Aug 2018, 9:57 AM IST
deepika padukone ranveer singh plans to ask guests not to carry mobile phone on wedding day
deepika padukone ranveer singh plans to ask guests not to carry mobile phone on wedding day

इन दिनों दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी हॅाट टॅापिक बना हुआ है। दोनों को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। हाल में दोनों की शादी की तारीख सामने आई थी। बताया जा रहा है कि स्टार्स इटली में 20 नवंबर को सात फेरे लेंगे। इसी के साथ सुनने में आया है कि दीपिका और रणवीर इस शादी को प्राइवेट तरीके से करना चाहते हैं। ऐसे में दोनों ने एक शादी की निजता को बरकरार रखने के लिए एक तरीका आजमाने का सोचा है।

मीडिया रिपोर्ट्स से पता लगा है कि दोनों ही अपनी शादी की प्राइवेसी को लेकर एलर्ट हैं और इसीलिए ये शादी देश में नहीं बल्कि इटली में होने वाली है। दीपिका और रणवीर इटली के लेक कोमो शहर में शादी करेंगे।

इसके अलावा इन दोनों ने एक और चीज का खास ध्यान रखा है, और वो है मोबाइल फोन। मोबाइल फोन के खतरे को भांपते हुए दीपिका और रणवीर ने फैसला किया है कि वे अपनी शादी में शामिल होने वाले खास मेहमानों से गुजारिश करेंगे कि वो अपने साथ मोबाइल लेकर न आए। इसकी वजह मोबाइल के जरिए तुरंत वायरल होने वाली फोटोज है, जो ये दोनों नहीं चाहते।

हाल में इन एक्टर्स के एक करीबी दोस्त ने बताया, ‘उन्होंने मेहमानों से अपने सेलफोन समारोह में नहीं लाने की अपील की है। दरअसल डेस्टिनेशन वेडिंग होने, शादी में कम लोगों के शामिल होने और वहां मौजूद सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित होने की बातों को ध्यान में रखते हुए ये अपील की गई है। हालांकि, संभव है कि दोनों अंत में अपने फैंस के लिए अपनी फोटोज खुद शेयर करेंगे। इससे पहले तक वो इस मौके की निजता बनाए रखना चाहते हैं और उन्हें उम्मीद है कि ये कदम उनकी गोपनीयता को बनाए रखने में मदद करेगा।’

Published on:
Also Read
View All
“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

‘सीता माता फाइटर नहीं थीं’, ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स को दी चेतावनी