1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित फिल्म '83' में रणवीर, कपिल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि इस भूमिका के लिए खुद कपिल देव, रणवीर को ट्रेनिंग देंगे। '83' नाम की इस फिल्म को कबीर खान बना रहे हैं। रणवीर इस फिल्म की तैयारी अगले दो महीनों में शुरू कर देंगे। वहीं फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू होगी। इस मूवी के लिए खुद कपिल देव, रणवीर सिंह को क्रिकेट की बारिकियां सिखाएंगे।