26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2’ से नहीं बल्कि ‘गली ब्वायज’ से डेब्यू करेंगी अन्नया पांडे

बॉलीवुड में चर्चा थी कि अनन्या, करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करेंगी।
2 min read
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Aug 13, 2018

ananya pandey

बॉलीवुड में चर्चा थी कि अनन्या, करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2’ से अपने बॉलीवुड कॅरियर की शुरुआत करेंगी। अब कहा जा रहा है कि उनकी डेब्यू फिल्म ‘गली ब्वायज’ होगी।

ananya pandey

पहले ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2’ आगामी 23 नवंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है।

ananya pandey

अब यह फिल्म अगले साल मई के महीने में रिलीज की जाएगी। वहीं रणवीर सिंह की फिल्म ‘गली ब्वायज’ अगले साल वेलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होने वाली है।

ananya pandey

फिल्म ‘गली ब्वायज’ का निर्देशन जोया अख्तर कर रही हैं। फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य रोल निभाते नजर आएंगे। वहीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2’ का निर्देशन पुनीत मल्होत्रा कर रहे हैं।

ananya pandey

फिल्म का निर्माण करण जौहर ने किया है। फिल्म में उनके अलावा टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे।


बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन