बॉलीवुड

‘पीकू’ के 5 साल पूरे होने पर ताजा हो गया इरफान के जाने का गम, दीपिका बोली- वापस आ जाओ

'पीकू' फिल्म में अमिताभ बच्चन, इरफान खान और दीपिका पादुकोण ने प्रमुख भूमिकाएं निभाईं थीं। अब इसके 5 साल पूरे होने पर दीपिका ने इरफान को याद किया है।

2 min read
May 09, 2020
'पीकू' के 5 साल पूरे होने पर ताजा हो गया इरफान के जाने का गम, दीपिका बोली- वापस आ जाओ

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का पिछले दिनों निधन हो गया। इससे पूरी इंडस्ट्री और फैन गम में डूब गए। इसके बाद ऋषि कपूर चल बसे। फैंस को एक और झटका लगा। अब 'पीकू' फिल्म के 5 साल पूरे होने पर दीपिका को फिर से इरफान के जाने का गम ताजा हो गया।

'पीकू' फिल्म में अमिताभ बच्चन, इरफान खान और दीपिका पादुकोण ने प्रमुख भूमिकाएं निभाईं थीं। अब इसके 5 साल पूरे होने पर दीपिका ने इरफान को याद किया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो शेयर किया है। इस पुराने वीडियो में दीपिका और इरफान साथ में टेनिस खेलते नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए दीपिका पादुकोण ने टूटे दिल वाले इमोजी के साथ लिखा,'प्लीज वापस आ जाओ इरफान।'

आपको बता दें कि 'पीकू' मूवी 8 मई 2015 को रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन शूजित सरकार ने किया था। इस मूवी में दीपिका, इरफान अमिताभ बच्चन के अभिनय की खूब प्रशंसा हुई। मूवी ने बॉक्स आफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया था।

View this post on Instagram

please come back!💔 #irrfankhan

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

गौरतलब है कि इरफान खान 29 अप्रेल, 2020 को कैंसर से लड़ते हुए इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। इरफान करीब दो साल से न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से ग्रस्त थे। इसके इलाज के लिए वे लंदन भी गए थे। वहां से वापस लौटने पर उन्होंने 'अंग्रेजी मीडियम' मूवी शूट की थी। लॉकडाउन होने के कुछ समय पहले ही मूवी को रिलीज किया गया था।

Published on:
09 May 2020 03:59 pm
Also Read
View All