बॉलीवुड

क्या रणवीर की होते ही रणबीर की आखिरी निशानी को भी मिटा दिया दीपिका ने, तस्वीरें कर रहीं बयां

बैंगलुरू के बाद 'दीपवीर' मुंबई में ग्रैंड पार्टी देने की तैयारी में हैं। ये पार्टी 28 नवंबर को दी जाएगी।    
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2018, 2:53 PM IST
deepika padukone
deepika padukone

बॉलीवुड के न्यूली मेरिड कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों सुर्खियों में बने हुए है। फिर चाहे बात उनके आउटफिट्स की हो या फिर उनके स्टाइल की। हर किसी की नजर दीपिका के मांग में भरे सिंदूर से लेकर उनकी मेहंदी और ज्वैलरी पर है। ऐसे में दीपिका के गर्दन पर बने उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के नाम 'RK' के टैटू का जिक्र ना भला ऐसा कैसे हो सकता है। बता दें कि शादी के बाद पहली बार दीपिका की गर्दन कैमरें में कैद हुई। उनके गर्दन की जो तस्वीर सामने आई उसे देख सभी हैरान रह गए। बता दें कि दीपिका के गर्दन पर टैटू दिखाई नहीं दिया।

नहीं दिखी रणबीर की आखिरी निशानी:
बता दें कि हर मौके पर दीपिका ने अपनी गर्दन को पूरी तरह से छुपा रखाा था। जब वह इटली के लिए रवाना हुई थीं। उस दौरान उन्होंने शादी के दौरान दीपिका ने व्हाइट कलर की हाईनेक ड्रेस पहना हुआ था। उसके बाद शादी में उन्होंने साड़ी और लहंगे चुन्नी से गर्दन को ढका हुआ था। फिर जब दीपिका और रणवीर पहली बार इटली से इंडिया वापिस आए तो दीपिका ने अपनी गर्दन को लाल दुप्पटे से कवर किया हुआ था। लेकिन जब वह रिसेप्शन के लिए बैंगलुरू रवाना हुईं तो उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर का अनारकली सूट पहना हुआ था और इस दौरान सभी का ध्यान उनकी 'RK' वाले टैटू पर गया जो वहां नहीं था। अभी ये कहना सही नहीं होगा की उन्होंने इस टैटू को पूरी तरह से हटा दिया दिया है या फिर मेकअप से छुपाया हुआ है। क्योंकि इससे पहले भी दीपिका कई बार मेकअप से अपना टैटू कवर कर चुकी हैं। वहीं ये भी हो सकता है की शायद उन्होंने शादी होने से पहले इस टैटू को हमेशा के लिए हटा दिया हो।

सामने आया 'दीपवीर' के तीसरे रिसेप्शन के कार्ड की फोटो:
बैंगलुरू के बाद 'दीपवीर' मुंबई में ग्रैंड पार्टी देने की तैयारी में हैं। ये पार्टी 28 नवंबर को दी जाएगी। इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारों के शामिल होने की खबर है। वहीं अब तीसरे वेडिंग रिसेप्शन की खबर आ रही है। ये वेडिंग रिसेप्शन 1 दिसंबर को दिया जाएगा। इस रिसेप्शन का कार्ड भी सामने आ चुका है। रणवीर-दीपिका के इस तीसरे रिसेप्शन के कार्ड को एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने शेयर किया है।

Published on:
Also Read
View All
“सनातन धर्म के अपमान को देश बर्दाश्त नहीं करेगा”, शाहरुख खान पर फूटा बीजेपी विधायक का गुस्सा

Gajraj Rao Exclusive: ‘पिता को मशीन की तरह काम करते देखा’, टेलरिंग शॉप से विज्ञापन की दुनिया में कैसे आए गजराज राव? खास बातचीत में बताया

सनी बनेंगे हनुमान तो राघव जुयाल निभाएंगे मेघनाथ का किरदार, ‘रामायण 2’ में कौन-सा एक्टर निभाएगा कौन-सा किरदार

Ramayana Rise of a Legend Review: ‘रामायण’ तो पहले भी देखी लेकिन ये रामायण एकदम अलग है, कहानी को बरकरार रखते हुए फिल्म में दिखी भव्यता

राम का वनवास वाला सीन, जटायु का रावण से भीषण युद्ध, तालियां बजाने को मजबूर कर देते हैं रणबीर की ‘रामायण’ के ये 5 सीन