
ranveer singh deepika padukone
इनदिनों हर तरफ बस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के ही चर्चे हो रहे हैं। दोनों ने हाल ही में 14 और 15 नवंबर को इटली में शादी रचाई है। शादी के बाद इस न्यूली मैरिड कपल ने 21 नवंबर को बेंगलुरू में एक शानदार रिसेप्शन दिया। इसके बाद अब दोनों 28 नवंबर को एक और ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट करने वाले हैं। इन दो रिसेप्शन के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन क्या आपको पता है की 'दीपवीर' एक और ग्रैंड रिसेप्शन देने जा रहे हैं। जिसके इन्वीटेशन कार्ड भी मेहमानों तक जा चुके हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि ये ग्रैंड रिसेप्शन किस तारीख को और कहां होगा।
सामने आया 'दीपवीर' के तीसरे रिसेप्शन के कार्ड की फोटो:
बैंगलुरू के बाद 'दीपवीर' मुंबई में ग्रैंड पार्टी देने की तैयारी में हैं। ये पार्टी 28 नवंबर को दी जाएगी। इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारों के शामिल होने की खबर है। वहीं अब तीसरे वेडिंग रिसेप्शन की खबर आ रही है। ये वेडिंग रिसेप्शन 1 दिसंबर को दिया जाएगा। इस रिसेप्शन का कार्ड भी सामने आ चुका है। रणवीर-दीपिका के इस तीसरे रिसेप्शन के कार्ड को एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने शेयर किया है।
मनीषा ने ट्वीट पर लिखा ये पोस्ट:
दरअसल, मनीषा ने ट्वीट कर रणवीर-दीपिका को शादी की शुभकामनाएं दी। वहीं वेडिंग कार्ड की तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'कितना खूबसूरत कपल है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आप दोनों को शादी के ढेर सारी शुभकामनाएं। मैं बेहद दुखी हूं कि मैं शादी के जश्न में शामिल नहीं हो पाउंगी क्योंकि मैं बाहर हूं।'
फैंस के ट्वीट के जवाब में मनीषा ने शेयर किया कार्ड:
मनीषा के इस ट्वीट के बाद एक फैन ने ताने भरे लहजे में उनसे कहा कि आप दुखी क्यों हैं। उन्होंने तो अपनी शादी में किसी सी बॉलीवुड सेलेब्स को नहीं बुलाया। इस पर मनीषा ने उसके जवाब पर कार्ड की तसवीर शेयर करते हुए लिखा, 'वैसे मैं किसी को सफाई देना पसंद नहीं करती।' इस कार्ड पर रिसेप्शन की तारीख और जगह साफ दिखाई दे रहा है। बता दें कि इस कार्ड पर तारीख 1 दिसंबर लिखी हुई है। वहीं ये पार्टी मुंबई के ग्रैंड हयात में रात 9 बजे दी जाएगी। वहीं कार्ड में ड्रेस कोड भी लिखा हुआ। पार्टी में शामिल होने के लिए ब्लैक ड्रेस पहनना होगा।
Updated on:
22 Nov 2018, 12:38 PM IST
Published on:
22 Nov 2018, 12:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.