बॉलीवुड

रणबीर कपूर को कॉन्डम का पैकेट गिफ्ट करना चाहती थी दीपिका पादुकोण

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का एक्टर रणबीर कपूर संग रिश्ता किसी से छुपा नहीं है। एक वक्त था जब दोनों के प्यार चर्चे खूब सुनने को मिलते थे। ब्रेकअप के बाद दीपिका ने एक बयान सनसनी मचा दी थी। जिसमें उन्होंने रणबीर को कॉन्डम गिफ्ट करने की बात कही थी। जानें पूरा किस्सा।  

3 min read
Deepika Padukone said she’ll like to gift a pack of condoms to Ranbir Kapoor

नई दिल्ली। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने पद्मावत, रामलीला, और बाजीराव मस्तानी जैसे सुपरहिट फिल्मों में आइकॉनिक रोल कर अपनी पहचान बनाई है। दीपिका ने अपने फिल्मी करियर में अपार सफलता हासिल की है, लेकिन दीपिका के लिए यहां तक पहुंचना बिल्कुल भी आसान नहीं था। उन्होंने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। दीपिका पादुकोण और एक्टर रणबीर कपूर के अफेयर्स से हर कोई वाकिफ है। काफी समय तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था। इस रिश्ते को लेकर दीपिका बेहद ही सीरियस थीं। यही वजह है कि जब ये रिश्ता टूटा तो दीपिका भी बुरी तरह से टूट गई थी। चलिए आपको दीपिका और रणबीर से जुड़ा एक किस्सा बताते हैं। जिसमे दीपिका ने रणबीर को कॉन्डम गिफ्ट करने की बात कही थी।

दीपिका ने गुदवाया था रणबीर के नाम का टैटू

एक वक्त था जब इंडस्ट्री में दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के प्यार के चर्चे थे। दीपिका रणबीर के प्यार में इस कदर दीवानी हो चली थीं कि उन्होंने रणबीर के नाम का टैटू तक अपनी गर्दन पर गुदवा लिया था। लेकिन कुछ समय बाद ही इस कपल का ब्रेकअप हो गया है। जिससे दीपिका पूरी तरह से टूट गईं। कुछ समय तक के लिए दीपिका डिप्रेशन में भी रहीं। इस बात का खुलासा खुद दीपिका ने मीडिया से बात करते हुए किया।

दिल से जोड़ा था रणबीर संग रिश्ता

ब्रेकअप के बाद दीपिका ने रणबीर को लेकर एक खास बात कही थी। दीपिका ने कहा था कि 'उनके लिए शारीरिक संबंध बनाना सिर्फ शरीर से संबंधित नहीं था। उनका ये रिश्ता उनके दिल से भी जुड़ा था। वो जब तक उनके साथ रिलेशनशिप में थी। उन्होंने कभी भी उन्हें चीट नहीं किया। लेकिन रणबीर उन्हें चीट किया।'

रणबीर कपूर को पकड़ा था रंगे हाथ

यही नहीं दीपिका ने बताया था कि वो रणबीर पर शक नहीं करती थीं, लेकिन जब उन्होंने रणबीर को रंगे हाथ पकड़ा था। जिसके बाद दीपिका को लगा कि अब उनके रिश्ते में ऐसी कोई बात नहीं है। जिसके लिए वो पीछे मुड़कर देखें। रणबीर से अलग होने का सदमा दीपिका को लगा था। जिसका असर उनके काम पर भी देखने को मिल रहा था। हिम्मत कर दीपिका ने खुद संभाला और फिर इंडस्ट्री में जबरदस्त एंट्री मारी।

कॉन्डम गिफ्ट करना चाहती थीं दीपिका रणबीर को

काफी समय पहले दीपिका पादुकोण पॉपुलर शो 'कॉफी विद करण' में आईं थीं। जहां उन्होंने कहा था कि वो रणबीर कपूर को कॉन्डम का पैकेट गिफ्ट करेंगी। वो इसका खूब इस्तेमाल करते हैं। दीपिका के इस बयान से हलचल मच गई थी। जिसके बाद इस पर खूब चर्चा भी हुई थी। दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही दीपिका फिल्म '83' और 'पठान' में नज़र आएंगी।

Published on:
06 Aug 2021 01:11 pm
Also Read
View All