बॉलीवुड

जब डांस करते हुए फट गई थी रणवीर की पैंट, बीच इवेंट में दीपिका ने की सिलाई

दीपिका ने बताया कि वे जब पति रणवीर सिंह के साथ ट्रेवल करती हैं तो अपने साथ एक सिलाई की किट लेकर चलती हैं।
2 min read
• •
Jan 03, 2020
deepika_padukone_says_ranveer_singh_ripped_his_pants_at_a_music_fest.jpg

नई दिल्ली। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बॉलीवुड के सबसे दमदार कपल में से एक हैं। दोनों मिलकर फिल्म इंडस्ट्री पर राज करते हैं साथ ही ये ज्यादातर लोगों के फेवरेट भी हैं।दोनों की ऑनस्क्रीन और रियल लाइफ केमेस्ट्री को बेहद पंसद किया जाता है। दीपिका और रणवीर एक दूसरे का काफी ख्याल रखते हैं । हाल ही में दीपिका ने एक किस्सा सुनाया जिसे जानने के बाद आप अंदाजा लगा लेंगे की दोनों में कितना प्यार है।

दरअसल, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) हाल ही में द कपिल शर्मा शो (the Kapil Sharma Show) में पहुंची थी। यहां उन्होंने रणवीर के बारें कई बातें बताई। दीपिका ने बताया कि वे जब पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ ट्रेवल करती हैं तो अपने साथ एक सिलाई की किट लेकर चलती हैं। इसमें सेफ्टी पिन, सुई और धागे होते हैं।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने शो में कपिल (kapil shrma) से बात करते हुए कहा- रणवीर सिंह का ड्रेसिंग सेंस, एनर्जी भरा अंदाज और ऊटपटांग हरकतों के चलते मुझे हमेशा सावधान रहना पड़ता है।दीपिका ने बताया, 'हम बार्सिलोना के एक म्यूजिक फेस्टिवल में थे। रणवीर अजीब से डांस स्टेप कर रहे थे और उन्होंने ढीली सी पैंट पहनी हुई थी। अचानक से उनकी पैंट फट गई थी। पैंट इतना इतना ज्यादा फटी थी की उसके फटने की आवाज वहां मौजूद सभी लोगों को सुनाई दी थी। इसके बाद मैं बीच फेस्टिवल में उनकी पैंट सिलने लगी थी और लोग मेरे चारों ओर नाच रहे थे।

बता दें कि अगले हफ्ते ही दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म ‘छपाक’ (chhpak) रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को मेघना गुलजार (meghna gulzar) ने डायरेक्ट किया है। वहीं इस फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मैसी भी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा दीपिका अपने पति की फिल्म 83 में भी अहम रोल निभा रही है।दीपिका इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया का रोल निभा रही हैं वहीं रणवीर कपिल देव के किरदार में नजर आएगें। ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। जिसे कबीर खान डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म अप्रैल 2020 में रिलीज होगी।

Published on:
03 Jan 2020 08:07 am
Also Read
View All
टाइगर श्रॉफ को जान से मारने का था प्लान, दूसरे बड़े बॉलीवुड स्टार को बनाना था शिकार, आरोपी का चौंकाने वाला खुलासा

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद ट्रोल्स को फिटनेस कोच ने दिया जवाब, मां आयशा ने भी किया रिएक्ट

‘उसे नशीली चीज खिलाकर मोबाइल छीना’, टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले आरोपी रेहान की मां ने किया बड़ा दावा

‘लॉरेंस बिश्नोई अंकल मैं हाथ जोड़कर विनती कर रहा हूं’, टाइगर श्रॉफ के नन्हे फैन ने हमले के बाद की अपील, बोला- जैकी अंकल के परिवार ने बहुत प्यार दिया

बेटे टाइगर श्रॉफ पर हमले के एक दिन बाद जैकी श्रॉफ ने उठाया बड़ा कदम, फिर से शुरू की मीनाक्षी शेषाद्रि के साथ शूटिंग