बॉलीवुड

दीपिका पादुकोण ने किया खुलासा, कहा- जितने समय में मैंने अवॉर्ड लिया, उतनी देर में किसी ने सुसाइड कर लिया होगा

दीपिका पादुकोण को वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम (World Economic Forum) द्वारा क्रिस्टल अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Jan 2020, 10:40 AM IST
deepika-.jpeg

नई दिल्ली। बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण को वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम (World Economic Forum) द्वारा क्रिस्टल अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया।ये अवॉर्ड दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को मेंटल इलनेस के खिलाफ आवाज़ उठाने के लिए दिया गया है।

दीपिका पादुकोण को दावोस की वार्षिक बैठक में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की ओर से ये क्रिस्टल अवॉर्ड से दिया गया। इस दौरान उन्होंने अपने डिप्रेशन के बारे में सभी को खुल कर बताया। डब्ल्यूएचओ के डायरेक्टर से बात के दौरान दीपिका ने बताया कि एक दौर था जब मैं मानसिक बीमारी से जूझ रही थी और मैं इसके बारे में किसी से बात नहीं करती थी। लोग डिप्रेशन और तनाव के बारे में लोग खुलकर बात नहीं करते हैं लेकिन इसको भी दूसरी बीमारियों की तरह ही समझना चाहिए। दीपिका ने कहा- डिप्रेशन बहुत खतरनाक है, जितना समय मुझे अवॉर्ड लेने में लगा है, उतनी ही देर में दुनिया में किसी एक शख्स ने इसकी वजह से सुसाइड कर लिया होगा।'

फोरम में मेंटल हेल्‍थ पर स्‍पीच देते हुए दीपिका ने बताया - एक दिन मैं अपने बेड से नीचे गिरीं थी और घर पर कोई नहीं था। उस वक्त मेरी काम वाली आई और मुझे डॉक्टर के पास ले गई। उन्होंने कहा कि हर सुबह उठकर वह हंसने और खुश रहने की कोशिश करती लेकिन आखिरकार मैं उदास हो जाती ।लेकिन फिर मैंने इस लड़ाई को लड़ा और जीता भी। मैं अपनी कहानी उन सभी को बताना चाहती हूं जो इस बीमारी से पीड़ित है।

Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने बताया था कैसा है पति वीर साहू का व्यवहार? भरोसे पर भी की थी बात, तलाक के बीच पुराना वीडियो वायरल

सलमान खान के गाने ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ पर हुए विवाद पर जावेद अख्तर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नई पीढ़ी की भाषा अब बदल गई है

‘किंग’ के गाने ‘डैडी कूल’ में शाहरुख खान का लग्जरी लुक, 86.70 लाख के डायमंड नेकलेस ने मचाई धूम

कभी PM मोदी को बताया ‘विष्णु अवतार’ तो कभी शाहरुख से रिप्लेस होने की बात, अभिनेता सुदेश बेरी ने अब बहू शांभवी शर्मा के आरोप का दिया जवाब

तलाक के बाद बच्चों को अपने साथ रखेंगी सपना चौधरी? ट्रोलिंग पर भी भड़की बोलीं- मुझे नहीं सिखाया गया ये सब