बॉलीवुड

दीपिका पादुकोण, करीना कपूर सहित इन 6 सेलेब्स ने शेयर किए अपने बेडरूम सीक्रेट्स

एंटरटेनमेंट जगत के कई स्टार्स ने अलग-अलग बातचीत में अपने बेडरूम सीक्रेट्स खोले हैं। बेडरूम सीक्रेट्स बताने वालों में दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर से लेकर विद्या बालन जैसे सेलेब्स हैं। आइए जानते हैं क्या-क्या राज खोले इन सेलेब्स ने।
3 min read
Aug 04, 2021
bedroom_secrets_of_celebs_1.png

मुंबई। एक जमाना था जब सेलेब्स अपनी प्राइवेट लाइफ की बातें खासकर बेडरूम की बातें पब्लिकली शेयर नहीं करते थे। लेकिन अब सेलेब्स ऐसी बातें शेयर करने में ज्यादा हिचकते नहीं हैं। ग्लैमर वर्ल्ड के कई सेलेब्स ने बातचीत में अपने बेडरूम सीक्रेट्स शेयर किए हैं। इनमें दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर से लेकर विद्या बालन जैसे नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं किन सेलेब्स ने खोल के रख दिए अपने बेडरूम सीक्रेट्स

सोनम कपूर आहूजा

सोनम कपूर ने 8 मई, 2018 को बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। सोनम कपूर ने अनीता श्रॉफ अदाजानिया के साथ वोग के एक इंटरव्यू में अपने बेडरूम सीक्रेट्स के बारे में बात की थी। इसमें एक्ट्रेस ने बताया था कि वह अपने रोल प्ले वाले माहौल में आर्गेज्म पर फूडगेज्म को तरजीह देती हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि आनंद बिस्तर में ज्यादा इमेजिशेन नहीं करते हैं। वे रात को अपने बेडरूम की लाइट कभी बंद नहीं करती हैं। फोर प्ले के दौरान उन्हें डर्टी बातें पसंद हैं। साथ ही बताया कि उन्हें हैंड जॉब पसंद नहीं है।

सैफ अली खान

सैफ अली खान ने अपनी दूसरी शादी करीना कपूर खान से की है। फिलहाल उनके दो बच्चे हैं। अपनी फिल्म 'कुर्बान' के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू मेंं सैफ ने अपने बेडरूम सीक्रेट खोले थे। उन्होंने कहा था कि उनकी पत्नी बिस्तर में जाने से पहले भगवान को प्रार्थना करती हैं और टीवी देखती हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि मैं यह नहीं बता सकता कि बेड पर जाने से पहले वह आखिरी काम क्या करती हैं।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने अभिनेता रणवीर सिंह से शादी की है। फरवरी 2019 में एक ब्यूटी अवॉर्ड्स के दौरान दीपिका ने पति रणवीर के बेडरूम सीक्रेट के बारे में कहा था। एक्ट्रेस ने कहा कि वह बॉथरूम, टॉयलेट और तैयार होने में बहुत समय लगाते हैं। वे बेड पर भी बहुत समय लगाते हैं। सोनम की ये बात सुन वहां मौजदू लोग जोर से हंसने लगे। इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि वे सोन के लिए जाने में बहुत समय लगाते हैं।

विद्या बालन

विद्या बालन ने भी एक बातचीत में अपने बेडरूम सीक्रेट खोले थे। करण जौहर के साथ बातचीत में विद्या ने कहा,'डिम लाइट्स, कैंड्ल्स और म्यूजिक पसंद है। जब उनसे पूछा गया कि उन्हें कॉटन या सिल्क शीट्स में से क्या पसंद है? इस पर एक्ट्रेस ने कहा,'हमेशा कॉटन। सिल्क ऐसा महसूस होता है... मुझे पता नहीं।' करण ने पूछा,'एक्ट के बाद चॉकलेज, ग्रीन टी पसंद है या उसी का दूसरा राउंड?' इस पर विद्या ने कहा,'पानी! प्यास... बुझते बुझते और प्यास लगती है...।'

समांथा अक्किनेनी

साउथ एक्ट्रेस समांथा अक्किनेनी ने नागा चैतन्य से शादी की है। एक्ट्रेस ने अपने बेडरूम सीक्रेट पर बताया था,'चैतन्य की पहली बीवी तकिया है। अगर मुझे उन्हें किस भी करना होता है, तो हमेशा तकिया बीच में आ जाता है।' इसके बाद एक पॉज लेते हुए एक्ट्रेस ने कहा,'अब ये बहुत हो गया, मुझे लगता है कि मैंने बहुत कुछ बता दिया है।'

मीरा कपूर

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर ने भी एक इंटरव्यू में अपने बेडरूम सीक्रेट्स शेयर किए थे। नेहा धूपिया के साथ वोग बीएफएफ शो में मीरा और शाहिद दोनों मौजूद थे। इस दौरान फेवरिट पॉजिशन के सवाल पर शाहिद तो शरमा गए, लेकिन मीरा ने जवाब दिया। उन्होंने बताया कि,'मुझे लगता है कि वह कंट्रोल फ्रीक हैं। वह हमेशा बताते रहते हैं कि क्या करना है।' शाहिद ने बताया कि अक्सर मीरा उनके कपड़े पहनकर सो जाती हैं।

Published on:
04 Aug 2021 06:31 pm