बॉलीवुड

Deepika Padukone ने कसी कमर, फिल्म और विज्ञापनों की शूटिंग शुरू करेंगी जल्द

Deepika Padukone जल्द ही शकुन बत्रा की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए गोवा रवाना होने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले दीपिका ने अपनी ब्रांड प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए तीन दिन समर्पित किए हैं जो कोविड-19 स्थिति के कारण अटक गए थे।

2 min read
Sep 07, 2020
Deepika Padukone

मुम्बई। धीरे-धीरे लॉकडाउन को अनलॉक किया जा रहा है। अब अन्य अभिनेताओं की तरह दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) भी न्यू नॉर्मल को अपना रही हैं और सभी आवश्यक सावधानियों के साथ शूटिंग शुरू करने जा रही हैं।

दीपिका जल्द ही शकुन बत्रा की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए गोवा रवाना होने वाली हैं। लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले, सूत्रों के अनुसार, दीपिका ने अपनी ब्रांड प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए तीन दिन समर्पित किए हैं जो कोविड-19 स्थिति के कारण अटक गए थे। ऐसे में, जब अभिनेत्री अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगी तो इसके लिए उन्हें समय नहीं मिलेगा और इसीलिए वह यह सब निपटा रही हैं।

दीपिका के पास कई प्रतिष्ठित ब्रांड हैं जो उनके साथ वर्षों से जुड़े हुए हैं। यही नहीं, लॉकडाउन में, दीपिका ने एक और बड़े ब्रांड को साइन किया है। दीपिका पादुकोण इस लॉकडाउन का उपयोग ऑनलाइन नरेशन सुनने और अपनी आगामी भूमिका की तैयारी के साथ कर रही हैं। काम के प्रति उनका समर्पण और उनकी बहुमुखी प्रतिभा ही उन्हें आगे बढ़ने में मदद करती है।

आगामी प्रॉजेक्ट्स की बात करे तो, दीपिका के पास शकुन की अगली फिल्म के साथ-साथ इंटर्न का रीमेक और प्रभास के साथ एक फिल्म है जो नाग अश्विन द्वारा निर्देशित एक पैन इंडिया बहुभाषी प्रॉजेक्ट है और साथ ही, वह एक अन्य फिल्म द्रौपदी में भी नजर आएंगी।

शाहिद, अक्षय और संजय का शूटिंग प्लान
इसी बीच शाहिद कपूर के अपनी आगामी मूवी की शूटिंग करने का प्लान सामने आया है। वह 'जर्सी' फिल्म की शूटिंग इस माह के आखिरी में शुरू करेंगे। शेड्यूल चंडीगढ़ का है। शाहिद के अलावा अक्षय कुमार अगले महीने 'पृथ्वीराज' मूवी की शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म में उनके साथ मानुषी छिल्लर नजर आएंगी। कैंसर की बीमारी से लड़ रहे संजय दत्त भी आगामी फिल्म 'शमशेरा' का शूट जल्द शुरू करने वाले हैं।

Published on:
07 Sept 2020 10:40 pm
Also Read
View All