बॉलीवुड

प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण ने की ऐसी हरकत, लोगों को होने लगी चिंता, बोले-ऐसा मत करो

Deepika Padukone Trolled: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हाल ही में ‘कल्कि 2898 एडी’ के प्री रिलीज इवेंट में दिखाई दीं। यहां उन्होंने कुछ ऐसा किया कि लोग उन्हें ट्रोल करने लगे।
2 min read
• •
Updated: 20 Jun 2024, 2:00 PM IST
Deepika Padukone Trolled At Kalki 2898 AD Pre Release Event For Pencil Heels

Deepika Padukone Trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट हैं और वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। हाल ही में उन्हें ‘कल्कि 2898 एडी’ (Kalki 2898 AD) के प्री-रिलीज इवेंट में देखा गया। उनके साथ प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और राणा दग्गुबाती भी यहां दिखाई दिए।

मगर यहां दीपिका पादुकोण ने कुछ ऐसा किया कि लोग उनकी चिंता करने लगे और उन्हें ऐसा कुछ न करने की देने लगे सलाह।

दरअसल, इस इवेंट में प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस पहने दिखाई दीं। इसमें उनका बेबी बंप साफ दिख रहा था। मगर इस ड्रेस के साथ उन्होंने पेंसिल हील पहनी थी। इसे देख लोगों को दीपिका की चिंता होने लगी।

लोगों ने जताई चिंता


इन्हीं हाई हील्स की वजह से ही लोग उन्हें ट्रोल करने लगे और कहने लगे कि प्रग्नेंसी में उन्हें इस तरह की हील्स नहीं पहननी चाहिए। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण 6 महीने की प्रेग्नेंट हैं। ऐसे में उन्हें हाई हील्स पहनने के लिए सोशल मीडिया पर लोग ट्रोल करने लगे। एक ने लिखा हील्स पहनी है कृप्या अपना ध्यान रखिए। एक और ने लिखा बेबी बंप तो दिख गया लेकिन इतनी हाई हील्स कौन पहनता है?

दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म


फिल्म की बात करें तो दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ सिनेमाघरों में 27 जून को रिलीज होगी। फिल्म में प्रभास भैरवा और अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा का रोल निभाते दिखेंगे।

Updated on:
20 Jun 2024, 2:00 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘सेम क्वालिटीज हैं’, सलमान खान ने मातृभूमि के किरदार की तुलना भगवान राम से की, बोले- रामजी की तरह बेस्ट हस्बैंड, बेटा, भाई!

‘हर आर्मी का जवान संदेशे आते हैं तो नहीं गाएगा ना?’, ‘मातृभूमि’ के गाने पर मचे बवाल पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी

75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए सलमान खान का बड़ा ऐलान, सिर्फ 11 रुपये में मिलेगी ‘मातृभूमि’ की टिकट

‘मैं बस इतना कह सकता हूं कि मैंने अपने राम जी को देखा’, विवेक ओबेरॉय ने ‘रामायण’ को बताया ‘भारतीय संस्कृति का महायज्ञ’

अमिताभ बच्चन के घर जलसा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बॉम्बे हाईकोर्ट को मिला है ईमेल