6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mirzapur 3 Update: ‘मिर्जापुर-3’ के ट्रेलर से पहले बीना त्रिपाठी ने खेला दांव, छोटे प्यादे के साथ बड़े गेम की तैयारी

Mirzapur 3: वेब सीरीज ‘मिर्जापुर-3’ का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। इसी बीच बीना त्रिपाठी ने कुर्सी के खेल के लिए कमर कस ली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jaiprakash Gupta

•

Updated: 20 Jun 2024, 9:11 AM IST

Mirzapur 3 Update Beena Tripathi Gears Up For Big Game In Latest Poster Before Trailer Release

Mirzapur 3: वेब सीरीज ‘मिर्जापुर-3’ का ट्रेलर (Trailer) कल रिलीज होने वाला है। इसका इंतजार मिर्जापुर के फैंस को बहुत दिनों से था। ये सीरीज 5 जुलाई से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इससे पहले बीना त्रिपाठी ने कुर्सी के खेल के लिए कमर कस ली है। उनका एक लेटेस्ट पोस्टर इंटरनेट पर वायरल है।


इसमें वो एक छोटे बच्चे को लिए दिखाई दे रही हैं। उनके सामने चेस रखा हुआ है। इसे खुद बीना का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस रसिका दुग्गल (Rasika Dugal) ने शेयर किया है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा-छोटा प्यादा... बड़े खेल की तैयारी?

यह भी पढ़ें Shraddha Kapoor को लाइक करता है ये एक्टर, खुलेआम किया इजहार, अब राहुल मोदी का क्या होगा?

मिर्जापुर-3 का वायरल पोस्टर

इस पोस्टर को AI द्वारा बनाया गया है। मगर ये पोस्टर इतना दमदार है कि आते ही वायरल हो गया। इसे देखने के बाद लोग कहने लगे कि मिर्जापुर की गद्दी पर तो राज बीना त्रिपाठी का ही होगा। इस सीरीज में इस बार अखंडानंद और गुड्डू भैया के साथ ही बीना भाभी भी गद्दी के लिए लड़ती दिखाई देंगी।

यह भी पढ़ें Indian 2: कमल हासन की मूवी पर आया लेटेस्ट अपडेट, जानिए किस दिन ‘इंडियन-2’ वर्ल्ड वाइड होगी रिलीज?

मिर्जापुर-3 की स्टारकास्ट


‘मिर्जापुर-3’ (Mirzapur 3) में पंकज त्रिपाठी और अली फजल लीड रोल में हैं. इसके अलावा विजय वर्मा, श्वेता त्रिपाठी, राजेश तैलांग, हर्षिता कौर, अंजुम शर्मा, शीबा चड्ढा जैसे स्टार्स इस बार दिखाई देंगे। इस सीरीज का निर्देशन गुरमीत सिंह और आनंद अय्यर ने मिलकर किया है।

बॉलीवुड की ताजा खबरें यहां पढ़ें- Bollywood News In Hindi

पिछली दो सीरीज हिट रही थी और इस बार भी लोगों को उम्मीद है इसका तीसरा पार्ट भी धमाकेदार होगा।