
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह की शादी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस बीच दीपिका की बहन और माता-पिता शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। रणवीर सिंह के परिजनों ने भी शादी के लिए शॉपिंग करना शुरू कर दिया है। पहले खबर आ रही थी कि दीपिका अपनी बहन अनीशा और मां के साथ शॉपिंग कर रही हैं। अब खबरें हैं कि दीपिका, रणवीर सिंह के परिजनों की भी शॉपिंग में मदद कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दीपिका और रणवीर सिंह की शादी इसी वर्ष हो सकती है।
शॉपिंग में मदद कर रही दीपिका:
रिपोर्ट के अनुसार दीपिका इन दिनों अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर रणवीर सिंह के परिजनों और करीबी रिश्तेदारों की शॉपिंग में मदद कर रही है। वह खुद के लिए और रणवीर के परिजनों के लिए शॉपिंग कर रही हैं। बताया जा रहा है कि दीपिका अपनी होने वाली सास और ननद यानी रणवीर सिंह की मां और बहन के लिए डिजाइनर आउटफिट फाइनल कर रही हैं।
रणवीर की बहन वजन कम करने में लगी:
वहीं रणवीर सिंह की बहन रितिका भाई की शादी में परफेक्ट दिखने के लिए वजन कम कर रही है। दीपिका
भी अपनी प्यारी ननद के लिए ड्रेस और गहने पसंद करने में उनकी मदद कर रही है।
आईपीएल में परफॉर्म नहीं करेंगे रणवीर:
रणवीर सिंह अब आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म नहीं कर पाएंगे। शूटिंग के दौरान उनके कंधे में चोट लग गई। इस वजह से वह 7 अप्रेल को होने वाले आईपीएल समारोह में अब शामिल नहीं हो पाएंगे। बता दें कि रणवीर को चोट 'गली बॉय' की शूटिंग के दौरान लगी। जोया अख्तर की इस फिल्म में रणवीर एक रैपर के किरदार में नजर आएंगे। इसके साथ ही वे रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' में भी नजर आएंगे। वहीं दीपिका भी जल्द ही विशाल भारद्वाज की फिल्म में नजर आएंगी।