बॉलीवुड

एक बार फिर बनने जा रही है दीपिका पादुकोण और संजय लीला भंसाली की जोड़ी?

संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुकोण ने साथ में 'गोलियों की रास लीला राम लीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी हिट फिल्में दी हैं। अब खबरें हैं कि भंसाली अपनी अपकमिंग फिल्म 'बैजू बावरा' में भी दीपिका को कास्ट करने वाले हैं।
2 min read
May 25, 2021
sanjay_leela_bhansali.jpg
Sanjay Leela Bhansali Deepika Padukone

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री का बहुत बड़ा नाम बन चुकी हैं। एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में देने के बाद दीपिका का स्टारडम पीक पर है। बॉलीवुड के बड़े डायरक्टर्स में से एक संजय लीला भंसाली के साथ भी उनकी जोड़ी हिट है। दोनों अब तक 'गोलियों की रास लीला राम लीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थीं। अब खबर आ रही है कि एक बार फिर दोनों की जोड़ी धमाल मचाने के लिए तैयार है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक संजय लीला भंसाली अपनी अपकमिंग फिल्म 'बैजू बावरा' के लिए दीपिका पादुकोण को लीड रोल में लेना चाहते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म में वह दीपिका को डाकू रूपमती का किरदार देना चाहते हैं। हालांकि, अभी तक संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुकोण में से किसी ने भी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सूत्रों के मुताबिक, इस फिल्म के सिलसिले में दीपिका और संजय लीला भंसाली कई मीटिंग कर चुके हैं।

इससे पहले दीपिका और भंसाली के बीच अनबन की खबर आ चुकी है। भंसाली ने दीपिका को अपनी आने वाली फिल्म गंगुबाई काठियावाडी में एक डांस नंबर करने को दिया था लेकिन दीपिका ने इसके लिए इंकार कर दिया। इसके बाद भंसाली ने अपनी एक और वेब सीरीज हीरामंडी के लिए भी दीपिका को बड़ा रोल ऑफर किया और इसके लिए एक्ट्रेस ने मना कर दिया। लेकिन अब लगता है कि दोनों फिल्म 'बैजू बावरा' के जरिए फिर से धमाल मचाने वाला है। इस फिल्म को लेकर पहले कहा गया कि भंसाली ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को अप्रोच किया था। लेकिन अब देखना ये होगा कि दीपिका के अपोजिट किस स्टार को कास्ट किया जाता है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म '83' में नजर आएंगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। वो पूर्व क्रिकेटर कपिल देव के रोल में नजर आएंगे। वहीं, दीपिका उनकी पत्नी के रोल में दिखेंगे। इसके अलावा, वह शाहरुख खान के साथ फिल्म 'पठान' में भी दिखाई देंगे। साथ ही, दीपिका कुन बत्रा की एक अनटाइटल्ड फिल्म में भी दिखाई देंगी।

Published on:
25 May 2021 03:26 pm