बॉलीवुड

अनुष्का शर्मा से लेकर दीपिका पादुकोण तक, इन एक्ट्रेसेस ने पहने महंगे मंगलसूत्र

किसी भी सुहागन के लिए मंगलसूत्र काफी महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के मंगलसूत्र के बारे में बताएंगे, जिनकी कीमत सुनकर आपका सिर चकरा जाएगा-

2 min read
Jun 29, 2021
Bollywood Actresses Mangalsutra

नई दिल्ली। हर एक सुहागन के सिर का ताज होता है दो चुटकी सिंदूर। लेकिन इसके साथ ही, मंगलसूत्र का भी हमारी संस्कृति में काफी महत्व होता है। इसके बिना किसी भी सुहागन का श्रृंगार अधूरा होता है। मंगलसूत्र हर लड़की के लिए उसके सुहाग की निशानी होती है। आम से लेकर खास हर लड़की के लिए उनका मंगलसूत्र बहुत स्पेशल होता है। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के मंगलसूत्र के बारे में बताएंगे, जिनकी कीमत सुनकर आपका सिर चकरा जाएगा-

अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली से शादी की है। शादी के बाद कई मौकों पर अनुष्का को भारतीय संस्कृति के हिसाब से तैयार होते देखा गया है। अनुष्का का मंगलसूत्र हीरे का बना हुआ है। उनके मंगलसूत्र की कीमत 52 लाख रुपए है।

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने कई साल डेट करने के बाद साल 2018 में रणवीर सिंह से शादी की। दोनों ने इटली के लेक कोमो में शादी रचाई थी। शादी में रणवीर ने उन्हें बड़े सॉलिटेयर डायमंड से सजा मंगलसूत्र पहनाया था। उनके मंगलसूत्र की कीमत 20 लाख रुपए बताई गई।

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने दिसंबर 2018 में अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी की। दोनों की शादी जोधपुर में बड़े ही धूमधाम से हुई थी। शादी में प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही थीं। शादी के लुक के साथ उनका मंगलसूत्र भी काफी चर्चा में था। खबरों के मुताबिक, उनका मंगलसूत्र 21 लाख रुपए का था।

ऐश्वर्या राय
बॉलीवुड की बेहद ही खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने 20 अप्रैल 2007 को अभिषेक बच्चन से शादी की। दोनों की शादी भव्य तरीके से हुई थी। कहा जाता है कि ऐश ने अपनी शादी में 75 लाख की कांजीवरम साड़ी पहनी थी। वहीं, उनके मंगलसूत्र की कीमत 45 लाख रुपए है।

Published on:
29 Jun 2021 06:57 pm
Also Read
View All