राय लक्ष्मी
एक्ट्रेस राय लक्ष्मी साउथ की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। कहा जाता है कि साल 2008 में उनकी मुलाकात महेंद्र सिंह धोनी से हुई थी। जिसके बाद से दोनों की लिंकअप की खबरें आने शुरू हो गईं। हालांकि, कुछ ही वक्त बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। दोनों के ब्रेकअप की वजह कभी सामने नहीं आई। लेकिन एक इंटरव्यू में राय लक्ष्मी ने धोनी के साथ अपने रिश्ते को सबसे बड़ी गलती बताया था। उन्होंने कहा, ‘मैं ऐसा मानने लगीं हूं कि धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक ऐसा दाग या निशान है जो लंबे समय तक नहीं हटेगा।'