बॉलीवुड

Deva Shahid Kapoor: फिल्म ‘देवा’ में ऐसा होगा शाहिद कपूर का लुक, खूंखार अंदाज देख फैंस हुए बेताब

Deva Shahid Kapoor First Look: शाहिद कपूर की नई फिल्म 'देवा' से उनका धमाल लुक सामने आया है। फोटो देखने के बाद फैंस फिल्म देखने के लिए क्रेजी हो रहे हैं।

2 min read
Dec 25, 2024
Deva movie shahid kapoor

Deva Movie Update: बॉलीवुड के हैंडसम हंक शाहिद कपूर एक बार फिर चर्चा में हैं। काफी समय से उनके फैंस उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे थे। जो अब खत्म हो गया है। शाहिद कपूर की नई फिल्म 'देवा' अगले साल यानी 2025 जनवरी में रिलीज होने को एकदम तैयार है। उससे पहले ही फिल्म 'देवा' से शाहिद कपूर का बवाल लुक सामने आ गया है। जिसे खुद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। शाहिद कपूर के लुक ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। हर कोई उनके 'देवा' लुक की तारीफ कर रहा है।

फिल्म 'देवा' में ऐसा होगा शाहिद कपूर का लुक (Deva Shahid Kapoor)

शाहिद कपूर ने इससे पहले भी अपने 'देवा' लुक की झलक फैंस को दिखाई थी और एक बार फिर उन्होने फोटो शेयर की है। इसमें वह दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। जहां पहले शाहिद कपूर को चॉकलेटी बॉय कहा जाता था अब वह उस छवि को छोड़ एक खूंखार हीरो बनते जा रहे हैं। इस नई फोटो में शाहिद बेहद अलग और खलनायक लुक में दिख रहे हैं। शाहिद ने ब्लैक एण्ड व्हाइट कलर में फोटो शेयर की है। उनके चेहरे पर गुस्सा है और उनके हाथ में एक लड़के की गर्दन है, जिसे वह पीट रहे हैं। उनका ये नया लुक काफी छा गया है। इसे शेयर करते हुए शाहिद ने लिखा है 'लोडिंग' और बम का इमोजी बनाया हुआ है।

फैंस कर रहे फिल्म का बेसब्री से इंतजार

शाहिद कपूर के इस पोस्ट पर उनके फैंस अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ब्लडी डैडी।” दूसरे ने लिखा, “अब और इंतजार नहीं कर सकते शाहिद एक और मास्टरपीस लेकर आ रहे हैं।” बताते चले कि 'देवा' फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े लीड रोल प्ले करती दिखाई देंगी।

Also Read
View All

अगली खबर